लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री यदि बाहरी हैं तो बंगाल में भीतरी कौन है: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 14:31 IST

Open in App

कोलकाता, चार जनवरी केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को ‘बाहरी और भीतरी’ व्यक्ति के मुद्दे पर हो रही बहस को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यदि केंद्रीय मंत्री को पश्चिम बंगाल में बाहरी कहा जा रहा है तो किस स्थान के लोगों को भीतरी माना जाएगा?

ठाकुर ने पश्चिम बंगाल को देश का एक अहम हिस्सा बताते हुए पूछा कि केंद्रीय मंत्री का राज्य के दौरे पर आना क्या अपराध है?

यहां नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल आने वाले भारत सरकार के मंत्री को यदि बाहरी कहा जाता है तो मैं पूछना चाहता हूं कि किस स्थान के लोगों को भीतरी माना जाता है?’’

ठाकुर, यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को देखने आए थे।

उन्होंने कहा कि बंगाल ने देश को कई क्षेत्रों में विलक्षण प्रतिभाएं दी हैं। वहीं भारत के सभी हिस्सों से लोग राज्य में आकर बसे और यहां के विकास में योगदान दिया।

उन्होंने उस विमर्श पर सवाल उठाए जिसके चलते देश के अन्य लोगों पर इस तरह का ठप्पा लगाया जाता है। उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह की विचारधारा को पनपने देना चाहिए।

ममता बनर्जी नीत तृणमूल ने आरोप लगाया था कि राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भाजपा ‘बाहरी’ लोगों को ला रही है।

गौरतलब है कि राज्य में अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब