लाइव न्यूज़ :

अगर उच्चतम न्यायालय 35ए को कायम रखता है तो केंद्र इसे निरस्त करेगा: जम्मू कश्मीर भाजपा

By भाषा | Updated: June 11, 2019 05:43 IST

जम्मू कश्मीर भाजपा ने सोमवार को कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय राज्य को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए की वैधता को कायम रखता है तो केंद्र सरकार इसे राष्ट्रपति के अध्यादेश के जरिए निरस्त करेगी।

Open in App

श्रीनगर, 10 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर भाजपा ने सोमवार को कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय राज्य को विशेष अधिकार देने वाले संविधान के अनुच्छेद 35ए की वैधता को कायम रखता है तो केंद्र सरकार इसे राष्ट्रपति के अध्यादेश के जरिए निरस्त करेगी। पार्टी ने कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार के बाद हत्या के मामले में सोमवार को आए अदालत के फैसले को ‘दोषपूर्ण’ बताया है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अश्विनी कुमार चरूंगू ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैंने अभी पूरा फैसला नहीं देखा है लेकिन मुझे जो मालूम पड़ा है उसके मुताबिक यह दोषपूर्ण फैसला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ एक ही अपराध के लिए एक व्यक्ति कैसे बरी हो सकता है और अन्य कैसे दोषी ठहराए जा सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा कि पार्टी फैसले को स्वीकार करती है लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं है। चरूंग ने यह भी कहा, ‘‘अनुच्छेद 35ए फिलहाल उच्चतम न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है और हम मामले में फैसला आने तक इंतजार करेंगे। अगर उच्चतम न्यायालय आदेश देता है कि (1954 का) राष्ट्रपति का अध्यादेश गलत था तो मामला खत्म हो जाएगा। अगर उच्चतम न्यायालय फैसला देता है कि राष्ट्रपति का अध्यादेश सही था तो हम इसे राष्ट्रपति के अध्यादेश के जरिए समाप्त करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 35ए न केवल देश के संविधान बल्कि संसद के साथ भी ‘धोखा’ है। उन्होंने कहा कि यह प्रावधान गुप्त तरीके से लाया गया था। हम इसे रद्द करेंगे क्योंकि हमने देश से इसका वादा किया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)कठुआ गैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?