लाइव न्यूज़ :

अगर साध्वी प्रज्ञा चुनाव लड़ने के लिए फिट तो जेल में रहने के लिए भी फिट- उमर अब्दुल्ला

By भाषा | Updated: April 19, 2019 04:45 IST

 नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो वह जेल में रहने के लिए भी फिट हैं । प्रज्ञा मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं

Open in App

 नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो वह जेल में रहने के लिए भी फिट हैं । प्रज्ञा मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मध्य प्रदेश की भोपाल सीट पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के मुकाबले चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा ने बुधवार को कहा था कि प्रज्ञा ठाकुर भोपाल लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी ।

इस सीट पर उनका कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। विस्फोट मामले में आठ साल से अधिक समय जेल में गुजारने के बाद बम्बई उच्च न्यायालय ने साल 2107 में उन्हें स्वास्थ्य कारणों से जमानत दे दी थी।ठाकुर की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान उनके वकील ने अदालत को बताया था कि वह कैंसर से जूझ रही हैं। उमर ने कहा,‘‘भाजपा से हमें हर बार नई बात सुनने को मिलती है।

पहले , उन्होंने बालाकोट और पुलवामा : हमलों : को लेकर चुनाव लड़ने का प्रयास किया । उसके बाद उन्होंने विकास के बारे में बोलना शुरू किया और जब लोगों ने उनकी बात नहीं सुनी तो उन्होंने धर्म कार्ड खेलने की कोशिश की।’’ श्रीनगर संसदीय सीट पर अपने पिता फारूक अब्दुल्ला के साथ वोट डालने के बाद उमर ने संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई कि मामले की सुनवाई कर रही अदालत प्रज्ञा ठाकुर की जमानत रद्द कर देगी।

उन्होंने कहा,‘‘प्रज्ञा आतंकी मामले में आरोपी हैं और स्वास्थ्य कारणों से जमानत पर बाहर हैं ।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैं उम्मीद करता हूं कि जिस अदालत ने उन्हें जमानत दी है, वह इसे रद्द कर देगी क्योंकि अगर वह चुनाव लड़ने के लिए फिट हैं तो जेल में रहने के लिए भी फिट हैं ।’’ फारूक अब्दुल्ला श्रीनगर सीट से पार्टी के उम्मीदवार हैं । 

टॅग्स :उमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतकांग्रेस विधायक ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विधानसभा में की नारेबाजी, भाजपा विधायक भड़के और जवाबी नारे लगे

कारोबारपंपोर बेल्ट में किसान केसर की जगह क्यों कर रहे सरसों की खेती?, कश्मीर के बेशकीमती उत्पाद के भविष्य को लेकर चिंताएं?

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

कारोबारएशिया का सबसे बड़ाः फूल खिले गुलशन गुलशन?, ट्यूलिप गार्डन खुला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत