लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमलनाथ ने खेला ये बड़ा दांव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 17:29 IST

कांग्रेस ने बड़े अब वोट बैंक पुलिस परिवार को साधने की कोशिश की है। पिछले दिनों शिवराज सरकार में जिन-जिन मुद्दों पर सड़क पर आंदोलन हुए कांग्रेस अब मतदान से ठीक पहले उन्ही मुद्दों को लेकर घोषणा कर रही है, जिससे भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। 

Open in App

मध्यप्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए शुक्रवार (23 नवंबर) एक और दांव खेला है। उन्होंने राज्य में सरकार बनने पर पुलिस कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही है। कमलनाथ इन दिनों लगातार कर्मचारियों को लेकर घोषणाएं कर रहे हैं। वे संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा भी गुरुवार को कर चुके हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वचन पत्र में कर्मचारियों के हित में कांग्रेस द्वारा उठाए जाने वाले कदमों का भी वे वचन दे चुके हैं।

कमलनाथ ने ट्वीट कर पुलिस कर्मियों के लिए कई बड़े ऐलान किये हैं। कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनी तो हम पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को सरल, तनावमुक्त, अवसाद-मुक्त एवं सुरक्षित बनायेंगे। पुलिसकर्मियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश दिया जाएगा। पुलिस कर्मचारियों के प्रतिदिन के ड्यूटी समय को कम किया जाएगा। 50 हजार नई पुलिस भर्ती कर बल की कमी को दूर किया जाएगा। 

इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिस की सभी जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त, अवसाद-मुक्त और मध्यप्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का सपना भी पूरा किया जाएगा। इससे पहले कमलनाथ ने पार्टी के वचन पत्र जारी होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए घोषणाएं कर चुके हैं। गुरुवार को उन्होंने संविदाकर्मियों के लिए घोषणा की है।

कांग्रेस ने बड़े अब वोट बैंक पुलिस परिवार को साधने की कोशिश की है। पिछले दिनों शिवराज सरकार में जिन-जिन मुद्दों पर सड़क पर आंदोलन हुए कांग्रेस अब मतदान से ठीक पहले उन्ही मुद्दों को लेकर घोषणा कर रही है, जिससे भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों पुलिस परिवार ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था, सप्ताह में एक दिन के अवकाश को लेकर लंबे समय से मांग चल रही थी। अब इसको कांग्रेस ने चुनाव में भुनाने की कोशिश की है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावकांग्रेसकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह