लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टेस्ट कराने के लिए अब जरूरी नहीं होगी डॉक्टर की पर्ची, कोई भी करा सकता है अपनी जांच

By सुमित राय | Updated: September 6, 2020 09:59 IST

अब कोरोना वायरस की जांच कराने के लिए डॉक्टर की पर्ची या जिलाधिकारी की इजाजत की जरूरत नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टेस्ट को लेकर ऑन डिमांड टेस्ट लागू कर दिया है।अब कोई भी अपनी मर्जी से कोरोना का टेस्ट करा सकता है।कोविड-19 की टेस्टिंग के लिए डॉक्टर की पर्ची या जिलाधिकारी की इजाजत की जरूरत नहीं होगी।

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते रफ्तार के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टेस्ट को लेकर जारी अपनी नई एडवाइजरी में ऑन डिमांड टेस्ट लागू कर दिया है। अब कोई भी अपनी मर्जी से कोरोना का टेस्ट करा सकता है, इसके लिए डॉक्टर के पर्ची की आवश्यकता नहीं होगी। इसको लेकर इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने राज्यों को जानकारी दे दी है।

बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस की जांच के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरूरत होती थी या मरीज के पास जिले के जिलाधिकारी की इजाजत हो, तब ही जांच की जाती थी। नियम के मुताबिक अब तक उन्हीं लोगों का टेस्ट किया जाता था, जिनमें फ्लू जैसे लक्षण होते हैं या संक्रमित व्यक्ति के साथ निकट संपर्क में आते थे।

यह कदम दिल्ली उच्च न्यायालय के एक फैसले के बाद आया है, जिसमें पूछा गया था कि क्या जिन लोग बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखते हैं और जो कोविड-19 रोगियों का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है, उनका टेस्ट नहीं हो सकता।

राज्य कर सकते हैं नियमों में बदलाव

आईसीएमआर ने 'भारत में कोविड-19 जांच रणनीति परामर्श' (चौथा संस्करण) जारी करते हुए कहा कि राज्य मांग के अनुरूप जांच और नियम कायदों में बदलाव कर सकते हैं। इसमें यह भी सलाह दी गई है कि कंटेनमेंट जोन में रह रहे 100 प्रतिशत लोगों की रैपिड एंटीजन जांच की जानी चाहिए, खासतौर पर उन शहरों में जहां बड़े पैमाने पर संक्रमण फैला है।

यात्रा के दौरान निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

आईसीएमआर ने विदेश या दूसरे राज्यों की यात्रा के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट होना अनिवार्य किए जाने के मद्देनजर सभी व्यक्तियों को मांग के आधार पर जांच कराने का सुझाव दिया है। इसके अलावा जांच नहीं होने के आधार पर आपात सेवा में देरी नहीं जानी चाहिए और गर्भवती महिला को जांच की सुविधा नहीं होने के आधार पर रेफर नहीं किया जाना चाहिए।

कोरोना टेस्टिंग को चार वर्गों में बांटा

आईसीएमआर की यह सामान्य गाइडलाइंस है और इसे राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार संशोधित किया जा सकता है. कोरोना टेस्टिंग को चार वर्गों में बांटा गया है। मसलन कंटेनमेंट जोन, गैर कंटेनमेंट एरिया में नियमित निगरानी, अस्पताल और ऑन डिमांड टेस्टिंग।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया