लाइव न्यूज़ :

UPSC-2015 की टॉपर टीना डाबी और अतहर ने रचाई जम्मू-कश्मीर की वादियों में शादी, ऐसे किया था इश्क का इजहार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2018 12:50 IST

इस कपल ने पहलगाम के अनंतनाग जिले को इसलिए चुना है कि यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है और यहां बहने वाली लिद्दर नदी पर्यटन स्थल की खूबसूरती को और बढ़ा देती है।

Open in App

श्रीनगर, 9 अप्रैलः साल 2015 के आईएएस टॉपर रहे दो शख्स इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पहली पोजिशन हासिल करने वालीं टीना डाबी और दूसरे स्थान पर रहे अतहर आमिर खान की शादी हो गई है। उन्होंने शनिवार को शादी जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की वादियों में रचाई है। दोनों  लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसकी कई दिनों से चर्चाएं चल रही थीं। 

इस वजह से चुना पहलगाम की वादियां

बताया जा रहा है कि इस कपल ने पहलगाम के अनंतनाग जिले को इसलिए चुना है कि यह स्थान बहुत ही खूबसूरत है और यहां बहने वाली लिद्दर नदी पर्यटन स्थल की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। टीना दिल्ली की रहने वाली हैं, जबकि अतहर आमिर-उल-शफी खान कश्मीर के अनंतनाग जिले के रहने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए टीना के परिजन भी पहलगाम पहुंचे थे। शादी होने के बाद टीना के परिजन अतहर के गांव साथ में गए, जहां एक भव्य पार्टी का आयोजन किया गया था। 

ऐसे हुआ था दोनों को इश्क

आपको बता दें कि टीना की उनकी अतहर से पहली मुलाकात नॉर्थ ब्लॉक स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ऐंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के ऑफिस में हुर्इ थी। हो सकता है ये मुलाकात टीना के लिए साधारण रही हो, लेकिन अतहर के लिए ये बेहद खास मुलाकात थी। इस पहली नजर का असर अतहर पर ऐसा पड़ा था कि सुबह हुई मुलाकात के बाद वो शाम तक तो टीना के दरवाजे पर थे। यानी टीना के देखते ही अतहर 'लव ऐट फर्स्ट साइट' में फंस चुके थे।

टीना ने तीन महीने बाद किया इश्क का इजहार

इसके बाद टीना की तरफ से कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई गई थी। इसको लेकर टीना ने खुद बताया था कि उन पर अतहर के प्यार का जादू चलने में तीन महीने लगे। इसके बाद उन दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार किया था। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर एकसाथ होने की तस्वीरें पोस्ट करते रहते थे। वहीं, अलग-अलग जाति-धर्म के होने के बावजूद दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से शुरुआत से खुश रहे हैं। 

पहली पोस्टिंग अजमेर में मिली

बता दें कि टीना ने साल 2015 में यूपीएससी परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया था। ऐसा करने वाली टीना पहली दलित महिला हैं। टीना डाबी ने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया था। हाल ही टीना डाबी की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अब उन्हें पहली पोस्टिंग अजमेर जिले में हुई थी। राजस्थान कैडर की आईएएस अधिकारी टीना को एसडीएम पद पर किशनगढ़ में तैनात किया गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसंघ लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत