लाइव न्यूज़ :

IAS अधिकारी ने लिखा शिवराज सिंह चौहान को खुला पत्र, बीजेपी नेता ने अधिकारी के पत्नी के बारे में की थी टिप्पणी

By भाषा | Updated: November 16, 2019 05:34 IST

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कार्यकाल में डम्पर कांड सुर्खियों में था। शिवराज की पत्नी साधना सिंह पर आरोप लगे थे कि रीवा का निवासी बनकर जेपी सीमेंट प्लाट में डम्फर लगाये थे

Open in App

 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ हुए डम्पर मामले को ताजा करते हुए प्रदेश के एक आईएएस अधिकारी ने उन्हें पत्र लिखकर रीवा जिले का पता मांगा है ताकि वहां डम्पर खड़ा करने की उचित व्यवस्था की जा सके। भाजपा के उपाध्यक्ष चौहान द्वारा आईएएस अधिकारी सभाजीत यादव पर अपनी पत्नी के लिये राजनीति करने का आरोप लगाने के कुछ दिन बाद रीवा नगर निगम के आयुक्त यादव ने चौहान को गुरुवार को पत्र लिखा।

यादव ने शुक्रवार को यह पत्र मीडिया के कुछ लोगों को भी जारी किया। किसान आक्रोश रैली का नेतृत्व करते हुए चौहान ने 4 नवंबर को रीवा में संभाग कार्यालय के बाहर यादव पर राजनीति करने का आरोप लगाया था। इस पर यादव ने चौहान को पत्र में लिखा, ‘‘आपके द्वारा कहा गया है कि मेरी पत्नी कांग्रेस पार्टी से पूर्व में चुनाव लड़ चुकी हैं। जहां तक मुझे ज्ञात है, वास्तविकता यह है कि मेरी पत्नी कांग्रेस पार्टी से कभी चुनाव नहीं लड़ीं। यह बात अवश्य है कि एक प्रतिनिधि मंडल अभिभाषक के नेतृत्व में मुझसे मिला था कि आपकी (चौहान) पत्नी किराये के जिस मकान में रह रही हैं वहां नगर निगम द्वारा आवश्यक साफ सफाई करा दी जाए ताकि ‘डम्पर’ खड़ा करने की उचित व्यवस्था हो सके। किन्तु ऐसे मुद्दे पर मेरे द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।’’ इसके अलावा यादव ने पत्र में चौहान अन्य आरोपों का भी बिंदुवार जवाब दिया है।

चौहान ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें अभी तक रीवा नगर निगम आयुक्त का कोई पत्र नहीं मिला है। ‘‘मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’ उन्होंने आगे कहा, "यह मामला (डम्पर मुद्दा) पहले ही सुलझ (अदालत द्वारा निपटाया गया) चुका है।’’ गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कार्यकाल में डम्पर कांड सुर्खियो में था। शिवराज की पत्नी साधना सिंह पर आरोप लगे थे कि रीवा का निवासी बनकर जेपी सीमेंट प्लाट में डम्फर लगाये थे। हालांकि बाद में अदालत ने चौहान को क्लीनचिट दे दी थी। लेकिन यादव ने इस मामले को उठाकर एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस के लिए मु्दा बना दिया है। भाषा सं. दिमो अर्पणा अर्पणा

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है