लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर के डल झील पर 26 सितंबर को एयर शो आयोजित करेगी वायुसेना

By भाषा | Updated: September 15, 2021 13:01 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 सितंबर भारतीय वायुसेना कश्मीर के युवाओं को सेना में शामिल होने को प्रेरित करने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 26 सितंबर को प्रसिद्ध डल झील पर एक एयर शो आयोजित करेगी। यह जानकारी अधिाकरियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि एयरशो में 3,000 से अधिक स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र शामिल होंगे।

कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोल ने कहा, ‘‘एयर शो का मुख्य उद्देश्य घाटी के युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है।’’

पोल ने मंगलवार को 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत वायुसेना द्वारा आयोजित एयर शो में छात्रों की भागीदारी के संबंध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। शो की थीम 'गिव विंग्स टू योर ड्रीम्स' है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान के प्रभावशाली युद्धाभ्यास को देखने के लिए 3,000 से अधिक कॉलेज और स्कूली छात्रों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है, जो उन्हें भारतीय वायुसेना और विमानन क्षेत्र में करियर के बारे में सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह शो छात्रों में अपने सपनों को पंख देने का जुनून भी विकसित करेगा। छात्रों के साथ-साथ 700 शिक्षक भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।’’

प्रवक्ता ने कहा कि पोल ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एनसीसी कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में स्टॉल लगाए जाएंगे और छात्रों को भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों, बल में रोजगार के अवसरों, भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों से परिचित कराया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम