लाइव न्यूज़ :

विंग कमांडर अभिनंदन की मेडिकल जांच और डीब्रीफिंग पूरी, अब जा सकते हैं सिक लीव पर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 14, 2019 16:45 IST

भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी को अभिनंदन को पकड़ लिया था।

Open in App

भारतीय वायुसेना के सूत्रों से सूचना आई है कि विंग कमांडर अभिनंदन की मेडिकल जांच और डीब्रीफिंग पूरी हो चुकी है। अब वो सेना के अस्‍पताल के डॉक्‍टरों की सलाह पर कुछ हफ्तों के लिए सिक लीव पर जा सकते हैं। हालांकि इस खबर की कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है कि अभिनंदन काम पर कब वापस आएंगे। विंग कमांडर अभिनंदन से दो मार्च को अस्पताल में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एयरफोर्स के चीफ बीएन धनोआ मिलने गए थे। हालांकि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और इंडियन एयरफोर्स के चीफ बीएन धनोआ दोनों अलग-अलग वक्त पर अभिनंदन से मिले थे। 

पाकिस्तान में अभिनंदन का शारीरिक नहीं बल्कि किया गया था मानसिक टॉचर्र: सूत्र

न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों ने दावा किया था कि स्वदेश लौटें विंग कमांडर अभिनंदन ने कहा है कि पाकिस्तान में उनको किसी तरह की कोई शारीरिक प्रताड़ना नहीं दी गई है लेकिन मानसिक तौर पर काफी परेशान किया गया है।

60 घंटे बाद पाकिस्तान से वापस लौटे अभिनंदन 

विंग कमांडर अभिनंदन ने एक मार्च की रात 9.25 मिनट पर भारत के बॉर्डर सीमा में कदम रखा। ऐसा दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान मीडिया ने जानकर अभिनंदन को भेजने में देरी की थी, क्योंकि वह अभिनंदन का एक वीडियो शूट करना चाहते थे। 

भारतीय वायुसेना का कहना है कि अभिनंदन ने पाकिस्तान का एफ-16 लड़ाकू विमान मार गिराया लेकिन उनकी रिहाई से पहले रिकार्ड वीडियो संदेश में इसका कोई उल्लेख नहीं है। पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढे आठ बजे पायलट का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया को जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन ने बताया कि उसे कैसे पकड़ा गया।

कैसे पाकिस्तान पहुंचा विंग कमांडर अभिनंदन 

भारतीय और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग 21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गया था। पाकिस्तानी अधिकारियों ने 27 फरवरी कोअभिनंदन को पकड़ लिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था।  

टॅग्स :अभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली पुलिस का दावा- अभिनंदन वर्धमान की तस्वीर में नजर आया पाकिस्तानी सेना का मेजर आतंकियों को देता है ट्रेनिंग, गिरफ्तार दो आरोपियों ने की पहचान

भारतबालाकोट एयर स्ट्राइक में अभिनंदन वर्धमान के पराक्रम की पूरी कहानी

भारत'वीर चक्र’ से सम्मानित हुए अभिनंदन वर्धमान

विश्वपाकिस्तान की संसद में लगे जब 'मोदी-मोदी' के नारे, विदेश मंत्री महमूद कुरैशी के भाषण के दौरान हुआ वाकया, देखें वीडियो

भारतपाकिस्तानी सांसद का दावा, बाजवा के कांपे थे पैर, भारत के हमले से डरी Imran सरकार ने अभिनंदन को छोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos