लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयरस्ट्राइक में वायु सेना ने गिराए थे 5 स्पाइस-2000 बम, जैश के ट्रेनिंग कैंप पर दिखे 'ब्लैक होल' के निशान: रिपोर्ट

By विकास कुमार | Updated: March 22, 2019 16:54 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, मिग विमानों में 6 स्पाइस-2000 बम फिट किए गए थे लेकिन तकनीकी कारण से एक बम नहीं गिर पाया. वायु सेना ने तीन बम जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर गिराए थे जिसमें आम तौर पर 300 आतंकवादियों के रहने की व्यवस्था है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाया है. द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैटलाइट तस्वीरों में ये देखा जा सकता है कि जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हुए हमले के स्थान पर ब्लैक होल देखा जा सकता है.बालाकोट में इजराइल निर्मित स्पाइस-2000 5 बमों का इस्तेमाल किया गया था.

पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स आते रहे हैं. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने बालाकोट में इजराइल निर्मित स्पाइस-2000 5 बमों का इस्तेमाल किया था. 6 जगहों को चिन्हित किया गया था जिसमें कम से कम 3 टारगेट को सफलतापूर्वक निशाना साधा गया था. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जैश के ट्रेनिंग कैंप की तस्वीरें भारत को इसरो ने मुहैया करवाई थी. इसके अलावा मित्र देशों से भी एचडी क्वालिटी की तस्वीरें एयरस्ट्राइक से पहले जुटाई गईं थी. मित्र देशों में अमेरिका के अलावा इजराइल और फ्रांस का समर्थन भी भारत को पूरे मुद्दे पर रहा है. एयरस्ट्राइक से पहले हमले के जगहों को प्रमाणिकता के साथ चिन्हित कर लिया गया था. 

इजराइल निर्मित है स्पाइस-2000 बम 

वायु सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के उन कैम्पों को चिन्हित किया था जहां बड़े पैमाने पर आतंकवादियों को ट्रेनिंग और फिदायीन हमले की तैयारी की जा रही थी. अचूक निशाना साधने के लिए इजराइल निर्मित स्पाइस-2000 बमों का इस्तेमाल किया गया था. इस बम का कूल भार 900 किलोग्राम है और इसमें 95 किलोग्राम विस्फोटक रहता है. इस बम का इस्तेमाल बंकर के भीतर छिपे हुए टारगेट को साधने के लिए किया जाता है. इस बम की ख़ासियत यही है कि यह पहले अपने लक्ष्य को भेदता है और उसके बाद विस्फोट होता है. 

द प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, सैटलाइट तस्वीरों में ये देखा जा सकता है कि जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर हुए हमले के स्थान पर ब्लैक होल दिख रहा है. रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि हवाई हमले के डर के कारण ट्रेनिंग कैंप की छतें बहुत ही मजबूती से बनायी जाती हैं इसलिए स्पाइस-2000 बम का इस्तेमाल किया गया था. यह बम कंप्यूटर द्वारा संचालित होता है जिसमें टारगेट को जीपीएस के रूप में फिट किया जाता है. जिसके कारण टारगेट अपने जगह पर अचूक निशाना साधता है. 

मिग विमान में फिट किए गए थे 6 बम 

रिपोर्ट के मुताबिक, मिग विमानों में 6 स्पाइस-2000 बम फिट किए गए थे लेकिन तकनीकी कारण से एक बम नहीं गिर पाया. वायु सेना ने तीन बम जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ट्रेनिंग कैंप पर गिराए थे जिसमें आम तौर पर 300 आतंकवादियों के रहने की व्यवस्था है. लेकिन पुलवामा हमले के बाद जैश ने अपने आतंकवादियों को कैंप से वापस बुला लिया था. लेकिन फिर भी एक बड़ी संख्या में फिदायीन वहां पर ट्रेनिंग ले रहे थे. 

जिस कैंप पर 3 बम गिराए गए थे वो दो मंजिला है. बता दें कि पुलवामा हमले में जैश के आत्मघाती हमलावर ने 80 KG आरडीएक्स का इस्तेमाल किया था जिसमें सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए थे.  आज ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाया है. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्ताननरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव