लाइव न्यूज़ :

नागरिक संशोधन बिल: नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में बिल पास होने पर कहा-"अमित शाह की सराहना करना चाहूंगा"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 09:08 IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री  शाह के बारे में ट्वीट कर कहा,"मैं नागरिकता संशोधन बिल 2019 की सभी पहलुओं को समझाने के लिए अमित शाह जी की सराहना करना चाहता हूं।"

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा में संसद द्वारा उठाए गए सभी सवालों के गृह मंत्री ने काफी बेहतर व स्पष्ट जवाब दिए हैं। नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने  इस बिल के खिलाफ 12 घंटे के 'बंद' का आह्वान किया है।

लोकसभा में नागरिक संशोधन बिल पास सोमवार को पास हो गया है। यह बिल राज्य सभा में पास होने के बाद कानून का रूप ले लेगा। पूर्वोत्तर में इस बिल के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। सोमवार को बिल पास होने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री  शाह के बारे में ट्वीट कर कहा,"मैं नागरिकता संशोधन बिल 2019 की सभी पहलुओं को समझाने के लिए अमित शाह जी की सराहना करना चाहता हूं।"

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा में संसद द्वारा उठाए गए सभी सवालों के गृह मंत्री ने काफी बेहतर व स्पष्ट जवाब दिए हैं। 

आपको बता दें कि नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने  इस बिल के खिलाफ 12 घंटे के 'बंद' का आह्वान किया है। आसू के ऐलान के बाद गुवाहाटी में सुबह से ही दुकानें बंद हैं। इसके अलावा डिब्रूगढ़ में सड़कों पर आगजनी हो रही है।  

आपको बता दें कि बिल के खिलाफ वामपंथी विचारधारा वाले करीब 16 संगठनों ने भी 10 दिसंबर को 12 घंटे का असम बंद आह्वान किया है। पूर्वोत्तर छात्र संगठन (एनईएसओ) इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सुबह पांच बजे से 11 घंटे के पूर्वोत्तर बंद का पहले ही आह्वान कर चुका है। 

इसके अलावा, कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के सलाहकार अखिल गोगोई ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केएमएसएस और उसके सहयोगी संगठनों ने इन संगठनों और छात्र संगठन द्वारा बुलाए गए बंद को अपना समर्थन जताया है। 

उन्होंने बताया कि केएमएसएस ने सूटिया, मोरान और कोच-राजबोंग्शी जैसे विभिन्न आदिवासी छात्र निकायों द्वारा सोमवार को आहूत 12 घंटे के असम बंद को भी समर्थन दिया है।

एसएफआई, डीवाईएफआई, एआईडीडब्ल्यूए, एसआईएसएफ, आइसा, इप्टा जैसे 16 संगठनों ने संयुक्त बयान में “विधेयक को रद्द करने” की मांग की और मंगलवार को सुबह पांच बजे से “12 घंटे का असम बंद” की घोषणा की है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनागरिकता (संशोधन) विधेयकअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप