सोनिया गांधी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, राहुल के हाथ में रहेगी कांग्रेस की कमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 15, 2017 02:43 PM2017-12-15T14:43:43+5:302017-12-15T15:04:04+5:30

राहुल गांधी शनिवार से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। इस बीच सोनिया गांधी ने कहा कि यह उनके रिटायर होने का समय है। 

I will retire now says Sonia Gandhi a day before Rahul becomes Congress president | सोनिया गांधी ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, राहुल के हाथ में रहेगी कांग्रेस की कमान

सोनिया गांधी

राहुल गांधी शनिवार से कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने जा रहे हैं। इस बीच सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कहा कि यह उनके रिटायर होने का समय है। शुक्रवार को संसद भवन के बाहर सोनिया गांधी से जब पत्रकारों ने  पूछा कि क्या वह कांग्रेस संसदीय पार्टी की अध्यक्ष बनी रहेंगी और आगे उनकी भूमिका क्या होगी। इस पर उन्होंने कहा कि अब वे रिटायर हो रही हैं। उनकी भूमिका रिटायर होने की है।

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि उनका बेटा राहुल पिछले तीन वर्षों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सोनिया गांधी का ऐसा कहने का क्या मतलब था। वह राजनीति से पूरी तरह से रिटायर हो रहीं है या फिर लोकसभा से?

वहीं, कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि सोनिया गांधी पार्टी की अध्यक्ष पद से रिटायर हो रही हैं, लेकिन वे राजनीति से सन्यास नहीं लेने जा रही हैं।

सोनिया गत 19 वर्षों से कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष रही हैं। राहुल गांधी सोमवार को निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे और वह शनिवार से अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल गांधी परिवार के छठे सदस्य हैं जो कांग्रेस की कमान संभालने जा रहे हैं। उनसे पहले सोनिया गांधी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और मोती लाल नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

बता बता दें कि सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनकी इस समय राजनीति में सक्रीयता कम हो गई, जिसका कारण स्वास्थ्य खराब बताया जा रहा है। 

Web Title: I will retire now says Sonia Gandhi a day before Rahul becomes Congress president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे