लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं की तारीफ, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था,किसानों, मछुआरों, पशुपालन क्षेत्रों को मिलेगी मदद

By सुमित राय | Updated: May 15, 2020 21:41 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं आज वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण की विस्तृत जानकारी दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की की गई घोषणाओं तारीफ की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार (12 मई) को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के तीसरे चरण की विस्तृत जानकारी दी। पीएम मोदी ने वित्त मंत्री द्वारा की की गई घोषणाओं तारीफ की और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हमारे मेहनती किसानों, मछुआरों, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं आज वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करता हूं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था, हमारे मेहनती किसानों, मछुआरों, पशुपालन और डेयरी क्षेत्रों में मदद मिलेगी। मैं कृषि में सुधार की पहल का विशेष रूप से स्वागत करता हूं, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।"

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले और दूसरे चरण में किए थे ये ऐलान

कोरोना संकट से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज के पहले चरण में बुधवार (13 मई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए, जिनसे करीब 5.94 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने की बात की गई है। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों समेत छोटे कारोबारियों को 3 लाख करोड़ रुपये का बिना गारंटी वाला कर्ज उपलब्ध कराने और गैर-बैंकिग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) तथा आवास वित्त कंपनियों को 30,000 करोड़ रुपये की नकदी सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है।

वहीं दूसरे चरण में गुरुवार (14 मई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3.16 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की है। जिसमें प्रवासी मजदूरों को मुफ्त अनाज, किसानों को सस्ता कर्ज और रेहड़ी पटरी वालों को कार्यशील पूंजी कर्ज उपलब्ध कराने का ऐलान किया गया है। इसके अलावा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में 23 राज्यों में मौजूद 67 करोड़ राशनकार्ड धारक (जो कुल PDS आबादी का 83 फीसदी है) अगस्त 2020 तक नेशनल पोर्टेबिलिटी के तहत लाने और मार्च 2021 से पहले 100 फीसदी नेशनल पोर्टेबिलिटी हासिल करने की बात की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमणआर्थिक पैकेज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?