लाइव न्यूज़ :

ईडी ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से 10 घंटे की पूछताछ, जांचकर्ताओं ने किए 128 सवाल

By भाषा | Updated: July 3, 2020 05:20 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कांग्रेस नेता अहमद पटेल के आवास पर संदेसरा ब्रदर्स बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में 10 घंटे पूछताछ की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता अहमद पटेल से 10 घंटे पूछताछ की।पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं ने अहमद पटेल से 128 सवाल किए।अहमद पटेल ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है और मेरे तथा मेरे परिवार का उत्पीड़न है।

नई दिल्ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने संदेसरा ब्रदर्स बैंक धोखाधड़ी और धनशोधन मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल से यहां उनके आवास पर बृहस्पतिवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ की। केंद्रीय एजेंसी की तीन सदस्यीय टीम कुछ अन्य अधिकारियों के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे मध्य दिल्ली के लुटियंस जोन में स्थित पटेल के घर पहुंची और रात 10 बजे के बाद वहां से रवाना हुई।

टीम के सदस्यों ने फाइलें ले रखी थीं, मास्क लगा रखा था और दस्ताने पहने हुए थे। उन्हें पूछताछ शुरू करने से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण एहतियातन अपने हाथों और जूतों को सैनेटाइज करते हुए देखा गया।

पटेल ने अपने घर के बाहर, पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जांचकर्ताओं ने उनसे 128 सवाल किए। उन्होंने कहा, " यह राजनीतिक प्रतिशोध है और मेरे तथा मेरे परिवार का उत्पीड़न है। मैं नहीं जानता कि वे (जांचकर्ता) किसके दबाव में काम कर रहे हैं।"

कांग्रेस नेता ने कहा, "उन्होंने (ईडी) ने मुझसे कहा कि मेरी पूछताछ पूरी हो गई है लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप जितने दिन चाहें मुझसे पूछताछ कर सकते हैं।" उन्होंने दावा किया कि एजेंसी सुनी-सुनाई बातों पर काम कर रही है और उनके पास कोई पुख्ता सबूत नहीं है और पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह