अमित शाह ने कहा- आज नार्थ ईस्ट को बताना चाहता हूं, धारा 371 को कोई हटा नहीं सकता, अफवाहें और गलतफहमी फैलाई गई

By रामदीप मिश्रा | Published: February 20, 2020 02:15 PM2020-02-20T14:15:56+5:302020-02-20T14:15:56+5:30

अमित शाह ने कहा कि नार्थ ईस्ट भारत के लिए हमेशा से बहुत महत्वपूर्ण रहा है, इस दुर्गम क्षेत्र में बसने वाली जनजातियां भारतीय संस्कृति के लिए एक श्रृंगार से कम नहीं है। भारत की संस्कृति नार्थ ईस्ट की संस्कृति के बिना अधूरी ही नहीं, अपंग भी है। 

I want to tell people of Northeast that Article 371 would not be touched says amit shah | अमित शाह ने कहा- आज नार्थ ईस्ट को बताना चाहता हूं, धारा 371 को कोई हटा नहीं सकता, अफवाहें और गलतफहमी फैलाई गई

अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

Highlightsमिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (20 फरवरी) को लोगों को ईटानगर में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 33 साल पहले आज ही के दिन अरुणाचल राज्य की स्थापना हुई थी।

मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार (20 फरवरी) को लोगों को ईटानगर में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 33 साल पहले आज ही के दिन अरुणाचल राज्य की स्थापना हुई थी। मुझे हर्ष है कि विगत 6 वर्षों में केंद्र में नरेन्द्र मोदी और यहां पेमा खांडू के नेतृत्व में द्रुत गति से विकास कार्य हो रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि नार्थ ईस्ट भारत के लिए हमेशा से बहुत महत्वपूर्ण रहा है, इस दुर्गम क्षेत्र में बसने वाली जनजातियां भारतीय संस्कृति के लिए एक श्रृंगार से कम नहीं है। भारत की संस्कृति नार्थ ईस्ट की संस्कृति के बिना अधूरी ही नहीं, अपंग भी है। 

उन्होंने कहा, 'अगस्त में जब अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला लिया गया, तो नार्थ ईस्ट में भी अफवाहें और गलतफहमी फैलाई गई कि 370 के साथ ही 371 को भी हटा देंगे। मैं आज समग्र नार्थ ईस्ट को बताना चाहता हूं कि धारा 371 को कोई हटा नहीं सकता और न ही हटाने की किसी की मंशा है।'  

इससे पहले उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और राष्ट्र के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा की। उप राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा कि दोनों राज्यों का भारत के विकास और वृद्धि में काफी योगदान है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को मिजोरम की समृद्ध संस्कृति पर गर्व है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मिजोरम के लोगों ने कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और भारत के विकास में योगदान दिया हैं। आने वाले वर्षों में मिजोरम के विकास की कामना करता हूं।' मोदी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश देशभक्ति और राष्ट्र की प्रगति में अटूट प्रतिबद्धता का पर्याय है। मोदी ने एक अन्य में ट्वीट किया, 'अरुणाचल प्रदेश की लगातार वृद्धि के लिए प्रार्थना।' अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में इस दिन राज्य का दर्जा मिला था।

Web Title: I want to tell people of Northeast that Article 371 would not be touched says amit shah

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे