लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: CM कुमारस्वामी करना चाहते हैं अपना दर्द बयां, कांग्रेस ने कहा- प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 19, 2019 11:09 IST

सीएम कुमारस्वामी ने बीते दिन मंगलवार को चन्नपटना में आमजन से कहा, 'मैं वादा करता हूं कि आपकी उम्मीदों को पूरा करूंगा। मैं अपने दर्द को व्यक्त नहीं कर सकता हूं जिससे मैं रोज गुजर रहा हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी एक बार फिर सुर्खियों में और वह अपना दर्द आमजन से साझा करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।सिद्धारमैया ने कहा, 'कर्नाटक में सरकार को कोई खतरा नहीं है, कोई समस्या नहीं है।'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी एक बार फिर सुर्खियों में और वह अपना दर्द आमजन से साझा करना चाहते हैं, लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। पिछले काफी दिनों से कहा जा रहा है कि सूबे में कांग्रेस और जेडीएस की गठंबंधन वालाी सरकारी के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। हालांकि, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार को कोई खतरा नहीं है।

सीएम कुमारस्वामी ने बीते दिन मंगलवार को चन्नपटना में आमजन से कहा, 'मैं वादा करता हूं कि आपकी उम्मीदों को पूरा करूंगा। मैं अपने दर्द को व्यक्त नहीं कर सकता हूं जिससे मैं रोज गुजर रहा हूं। मैं इसे आपके साथ व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन नहीं कर सकता, मुझे राज्य के लोगों के दर्द का समाधान निकालने की आवश्यकता है। मेरे पास सरकार को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी है।उनके इस बयान के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, 'कर्नाटक में सरकार को कोई खतरा नहीं है, कोई समस्या नहीं है। वे (भाजपा) खूब कोशिश कर रहे हैं (सरकार गिराने की), लेकिन वे सफल नहीं होंगे।'आपको बता दें अभी हाल ही कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया था। जिसमें दो निर्दलीय विधायक आर शंकर और एस नागेश ने मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। आर शंकर ने कांग्रेस की ओर से और नागेश ने जेडीएस की ओर से मंत्री पद की शपथ ली थी। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार है। 

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीसिद्धारमैयाकर्नाटककांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं