लाइव न्यूज़ :

जापानी लड़की ने होली में हुई बदसलूकी के बावजूद कहा- मुझे भारत से प्यार है, इस एक घटना से इस देश से घृणा नहीं कर सकते

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 20:45 IST

जापानी लड़की ने कहा, सबसे बढ़कर, मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं वहां कई बार गयी हूं और यह एक आकर्षक देश है। यह एक अद्भुत देश है जिससे आप इस घटना के प्राप्त होने पर भी घृणा नहीं कर सकते।

Open in App
ठळक मुद्देजापानी लड़की ने शनिवार को घटना को लेकर एक के बाद एक कई जापानी भाषा में ट्वीट किएकहा- भारत एक ऐसा अद्भुत देश है जिससे आप इस घटना के होने पर भी घृणा नहीं कर सकतेउसने ट्वीट में होली के दिन हुई उस निंदनीय घटना का भी अनुभव साझा किया

Japani girl on Holi: होली में हुई बदसलूकी को लेकर जापानी लड़की ने बड़ा दिल दिखाते हुए भारत के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया है। लड़की ने शनिवार को घटना को लेकर एक के बाद एक कई अपनी जापानी भाषा में ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, भारत एक ऐसा अद्भुत देश है जिससे आप इस घटना के होने पर भी घृणा नहीं कर सकते। 

इस ट्वीट में उन्होंने कहा, सबसे बढ़कर, मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं वहां कई बार गयी हूं और यह एक आकर्षक देश है। यह एक अद्भुत देश है जिससे आप इस घटना के प्राप्त होने पर भी घृणा नहीं कर सकते। भारत और जापान हमेशा के लिए "तोमोदाची" (दोस्त) रहेंगे। होली के दिन हुई बदसलूकी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर उसने कहा, इस घटना के मद्देनजर, पुलिस ने ठोस कार्रवाई आश्वासन दिया है और हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल से होली के त्योहार पर महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न में काफी कमी आएगी।   

आपको बता दें कि जापानी लड़की के साथ सेंट्रल दिल्ली में होली के दिन हुई निंदनीय बर्ताव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई भारतीय यूजर्स ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया और 3 लड़कों को गिरफ्तार किया। 

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी संजय कुमार सेन शनिवार को बताया कि वीडियो में देखा गया कि विदेशी महिला के साथ कुछ लड़के बदतमीजी से होली खेलते नज़र आ रहे थे। हमने जापान की दूतावास में भी इस बारे में जानकारी ली लेकिन वहां भी शिकायत नहीं थी। हमने महिला से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और 3 लड़कों को हिरासत में लिया, जिसमें से 1 नाबालिग है। हमने मामले में आईपीसी की धारा 354 के तहत भी मामला दर्ज़ किया जिससे ऐसे लोगों को एक साफ संदेश दिया जा सके।

टॅग्स :जापानहोलीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'