लाइव न्यूज़ :

मेरा न तो कोई सपना था, न ही कोई प्रेरणास्रोत: निर्मला सीतारमण

By भाषा | Updated: February 21, 2021 15:44 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 फरवरी केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि जीवन में उनका न तो कोई प्रेरणास्रोत रहा है और न ही कोई सपना। साथ ही उन्होंने कहा कि केवल एक चीज है कि मैंने बेहतर प्रदर्शन किया ताकि मैं उन लोगों को निराश नहीं करूं, जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है।

यहां बैंगलोर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स (बीसीआईसी) द्वारा रविवार को आयोजित एक संवाद सत्र में सीतारमण ने यह बात कही। इस दौरान उनसे सवाल किया गया, ‘‘जब आप युवा अवस्था में थीं तो आपका क्या सपना था, आपको इस पद पर पहुंचाने का प्रेरणास्रोत कौन था?

इस पर सीतारमण ने जवाब दिया, ‘‘बहुत ही प्यारा सवाल है।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन मुझे नहीं लगता कि मेरा कोई सपना था। मैं बस वही करती गई जो मेरे सामने था और आगे बढ़ती गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने जीवन में कोई रास्ता तय किया था। मैं उस रास्ते पर चली जो मेरे सामने था और मैं जहां भी हूं भाग्य मुझे ले आया।’’

सीतारमण ने कहा, ‘‘केवल एक चीज है कि मैंने बेहतर प्रदर्शन किया ताकि मैं उन लोगों को निराश नहीं करूं जिन्होंने मुझे जिम्मेदारी दी है और मैं भारत के लोगों को निराश नहीं करना चाहती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो