लाइव न्यूज़ :

मैं उस समूह से संबंध नहीं रखती हूं जो लोगों में घृणा फैलाता है, ममता बनर्जी ने एक रैली में कहा

By भाषा | Updated: February 4, 2020 14:56 IST

शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाई गईं, भाजपा उससे असहमति रखने वाले हर व्यक्ति को आतंकित करने की कोशिश कर रही है : ममता बनर्जी ने सीएए के खिलाफ प्रदर्शन वाले स्थलों पर गोलीबारी का संदर्भ देते हुए कहा। 

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार नयी कर व्यवस्था से लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है : ममता बनर्जी।सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है : ममता।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों को कथित तौर ‘‘राष्ट्र विरोधी” बताने के लिए भाजपा नेताओं की मंगलवार को आलोचना की।

कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हाल में हुई गोलीबारी शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने का प्रयास था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए बनर्जी ने कहा कि “केवल चुनाव के दौरान खुद को चौकीदार बताने वाले” प्रधानमंत्री से उलट वह पूरे साल लोगों का ख्याल रखती हैं और उनकी समस्याओं को सुनती हैं।

बनर्जी ने 24 उत्तर परगना के बनगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “मैं उस समूह से ताल्लुक नहीं रखती जो लोगों में नफरत फैलाता है। भाजपा नेताओं के उकसाने की वजह से शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया के बाहर गोलीबारी की घटना हुई।

लोगों को आतंकित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।” शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों के प्रति समर्थन जताते हुए टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि कुछ पार्टियां संशोधित नागरिकता कानून के मुद्दे पर दुष्प्रचार करने की कोशिश कर रही हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टममता बनर्जीपश्चिम बंगालकोलकाताटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप