लाइव न्यूज़ :

प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि कोरोना वायरस से निश्चिंत न हों : चौहान

By भाषा | Updated: July 18, 2021 21:12 IST

Open in App

भोपाल, 18 जुलाई मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार प्रदेशवासियों से अपील की कि कोरोना से निश्चिंत न हों, क्योंकि असावधानी कोरोना की तीसरी लहर को निमंत्रण देगी।

चौहान ने यहां स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के बाद कहा, ‘‘न केवल हमारे देश में अपितु दुनिया के कई देशों में कोविड-19 के प्रकरण बढ़ना चिंता का विषय है। ब्रिटेन में तीन महीने के लॉकडाउन के बाद एक दिन में 55,000 मामले आये हैं। दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि देश में भी कई जिलों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अत: यह स्पष्ट है कि वायरस अभी मौजूद है। दक्षिण और उत्तरपूर्व के राज्यों में संक्रमण के मामले तेजी से आ रहे हैं। कई जगह मामले प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘प्रदेशवासियों से मेरी अपील है कि कोरोना वायरस से निश्चिंत न हों। हमारी असावधानी कोरोना वायरस की तीसरी लहर को निमंत्रण देगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश में कल कोरोना वायरस के 78,000 जांच किये गये, जिनमें से 18 पॉजिटिव आये। परसों जो जांच किये गये उसमें 11 पाजिटिव आये थे। अत: यह स्पष्ट है कि प्रदेश में वायरस है। पॉजिटिव लगातार आ रहे हैं। अगर हम असावधान रहे तो यह तीसरी लहर को निमंत्रण देने के समान होगा।’’

चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में अधिकतम जांच करने, पॉजिटिव आये व्यक्तियों के सम्पर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाकर उन्हें पृथक-वास में रखने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण का अभियान भी लगातार चल रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर का सामना करने के लिए अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था स्थापित करने के लिए भी राज्य सरकार सक्रिय है।

चौहान ने कहा कि तीसरी लहर से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय कोरोना वायरस अनुकूल व्यवहार का पालन करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य विभाग भी बार-बार कोरोना वायरस अनुकूल व्यवहार के पालन का आग्रह कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों से इसके प्रति गंभीर रहने की अपील है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'