लाइव न्यूज़ :

'उदास हूं, लेकिन हैरान नहीं, उचित कार्रवाई करूंगा', CM गहलोत के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवार

By स्वाति सिंह | Updated: July 20, 2020 18:24 IST

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि वह सात साल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहे लेकिन किसी ने उन्हें हटाने की मांग कभी नहीं की।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने सोमवार को सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है।पायलट ने कहा कहा कि सीएम के बयान से उदास हूँ लेकिन हैरान नहीं हूँ।

जयपुर: कांग्रेस के बागी सचिन पायलट ने सोमवार को सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया है। पायलट ने कहा कहा कि सीएम के बयान से उदास हूँ लेकिन हैरान नहीं हूँ। पायलट ने कहा, 'मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। दरअसल वह असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि मैं ये मुद्दे उठाता रहा हूं और मैं मामले को लेकर उचित क़ानूनी कार्रवाई करूंगा।

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की ओर से 35 करोड़ की रिश्वत ऑफर करने के आरोप पर सचिन पायलट की सफाई दी। पायलट ने कहा कि राजस्थान में पार्टी नेतृत्व को लेकर कांग्रेस के सदस्य और विधायक के रूप में मेरी वाजिब चिंताओं को दबाया जा सके। मुझे बदनाम करवाने और मेरी विश्वसनीयता को कम करने की कोशिश है। मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है।

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर तीखा हमला बोलते हुए सोमवार को कहा कि वह सात साल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहे लेकिन किसी ने उन्हें हटाने की मांग कभी नहीं की। गहलोत ने कहा कि इतिहास में यह पहला उदाहरण होगा कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अपनी ही पार्टी की सरकार को गिराने के षडयंत्र में शामिल रहा। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा, ‘‘जिस प्रदेशाध्यक्ष पायलट को प्रदेश में इतना सम्मान मिला वह कांग्रेस की पीठ में छुरा भोंकने को तैयार हो गया।’’ 

निक्कमा' और 'नकारा' है पायलट:  सीएम अशोक गहलोत

उन्होंने कहा कि बहुमत उनके साथ है और सरकार को कोई दिक्कत नहीं है। गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जहां सात साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की कभी मांग नहीं हुई। हमें पता था कि यहां कुछ नहीं हो रहा है। हम जानते थे कि वह 'निक्कमा' और 'नकारा' है, फिर भी पार्टी हित को देखते हुए हमने कभी सवाल नहीं उठाया।’’ गहलोत ने कहा कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में पायलट का सम्मान कैसे करना है, यह उन्होंने अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिखाया क्योंकि पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष मायने रखता है। उन्होंने कहा कि किसी ने कभी उनके खिलाफ एक शब्द नहीं बोला फिर भी ‘‘वह व्यक्ति कांग्रेस की पीठ में छुरा भोंकने के लिए तैयार हो जाता है।’’ 

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने लगाए आरोप 

कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने सोमवार को आरोप लगाया कि सचिन पायलट ने उसने पार्टी बदलने और भाजपा में जाने की चर्चा की थी और 35 करोड़ रुपये तक की पेशकश की गयी थी। इस बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘‘जिम्मेदारी पायलट साहब की थी ....ऐसे मलिंगा साहब कहीं मिल जाएंगे। अगर आप रिसर्च करेंगे तो आपकी आंखे खुल जाएंगी कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष खुद की पार्टी को डुबोने के लिए सरकार को गिराने के लिए लगा।’’ गहलोत ने कहा, ‘‘इतिहास में कभी ऐसा नहीं सुना होगा कि पार्टी का (प्रदेश) अध्यक्ष खुद ही अपनी सरकार को गिराने के लिए षडयंत्र करे। ऐसा आज तक मैंने कभी सुना नहीं है।’’ विधानसभा में शक्ति परीक्षण होने के सवाल पर गहलोत ने कहा, ‘‘हमारे पास बहुमत है और हमें कोई दिक्कत ही नहीं है।’

टॅग्स :सचिन पायलटराजस्थानअशोक गहलोतकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे