लाइव न्यूज़ :

मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मेरी ऑल इंडिया रैंक 1 आएगी, मुझे काफी अच्छा लग रहा: UPSC टॉपर प्रदीप सिंह

By सुमित राय | Updated: August 4, 2020 18:56 IST

यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें प्रदीप सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रदीप सिंह ने बताया कि मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मेरी ऑल इंडिया रैंक 1 आएगी।प्रदीप सिंह अभी फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी में पर्यवेक्षण पर हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा, 2019 के परिणाम घोषित कर दिए। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी प्रदीप सिंह ने इस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यूपीएससी ने बयान जारी कर परीक्षा परिणाम की जानकारी दी। बयान के अनुसार, जतिन किशोर ने द्वितीय और प्रतिभा वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया है। किशोर और प्रतिभा वर्मा भी सेवारत अधिकारी हैं। प्रदीप सिंह हरियाणा के निवासी हैं, जबकि जतिन किशोर दिल्ली और प्रतिभा वर्मा उत्तर प्रदेश से हैं।

प्रदीप सिंह ने बताया, "मैंने उम्मीद नहीं की थी कि मेरी ऑल इंडिया रैंक 1 आएगी। मुझे काफी अच्छा लग रहा है। मेरा परिवार और दोस्त काफी खुश हैं। यह एक सपने के साकार होने जैसा है। यह सुखद आश्चर्य है। मैं हमेशा आईएएस अधिकारी बनना चाहता था। मैं समाज के कमजोर वर्गों के लिये काम करना चाहूंगा।"

भारतीय राजस्व सेवा के 2019 बैच के अधिकारी 29 वर्षीय प्रदीप सिंह अभी फरीदाबाद में राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर एवं नार्कोटिक्स अकादमी में पर्यवेक्षण पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका जोर शिक्षा और कृषि क्षेत्र को बेहतर बनाने पर होगा क्योंकि वे भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा बनेंगे। प्रदीप सिंह ने कहा, "मैंने आईएएस के लिये प्रदेश कैडर के रूप में अपने गृह राज्य हरियाणा को चुना है। मुझे खुशी है कि मुझे अपने राज्य के लिये काम करने का अवसर मिलेगा।" उन्होंने परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टी ली थी।

829 प्रतिभागियों की अन्य पदों के लिए अनुशंसा की गई है

यूपीएससी के अनुसार, कुल 829 प्रतिभागियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य सिविल सेवाओं के लिए अनुशंसा की गई है। कुल उत्तीर्ण प्रतिभागियों में 304 सामान्य श्रेणी, 78 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), 251 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), 129 अनुसूचित जाति, 67 अनुसूचित जनजाति श्रेणी के हैं। बयान के अनुसार, 182 अन्य प्रतिभागियों को आरक्षित (रिजर्व) सूची में रखा गया है। सरकार द्वारा घोषित 927 रिक्तियों के लिए चयन किया गया है। यूपीएससी ने कहा, "11 प्रतिभागियों का परिणाम रोका गया है।"

हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है सिविल सेवा परीक्षा

सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती है, जिसमें प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होता है। इसमें चयनित उम्मीदवार प्रतिष्ठित लोक सेवा में योगदान करते हैं। परिणाम यूपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। आयोग ने कहा, "परीक्षा में प्राप्त अंक परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।"(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे