लाइव न्यूज़ :

मैंने 17 मार्च को ही CBSE, पीएम और पुलिस को दी थी सूचना, नहीं हुई कोई कार्रवाई- व्हिसल ब्लोअर

By भारती द्विवेदी | Updated: March 31, 2018 17:11 IST

व्हिसल ब्लोअर का एक और खुलासा- मैं सौ फीसदी सुनिश्चित हूं कि सीबीएसई की 12वीं की राजनीति शास्त्र की परीक्षा से पहले पेपर भी लीक हो चुके थे।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मार्च: सीबीएसई पेपर लीक की जानकारी देने वाले व्हिसल ब्लोअर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की है। उसने कहा है-'जो बंदा पेपर लीक करने वाला था, मैंने उससे यूट्यूब के जरिए संपर्क किया। मैंने 17 मार्च को सीबीएसई, प्रधानमंत्री और पुलिस को अलर्ट किया था लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। मैं सौ फीसदी सुनिश्चित हूं कि राजनीति शास्त्र का पेपर भी लीक हुआ है।'

पेपर लीक को लेकर पुलिस लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। इस पूछताछ के दौरान ये खुलासा हुआ है कि कुछ परिजनों ने प्रश्न पत्र के लिए 35 हजार तक खर्च किए थे। लेकिन जब पेपर लीक हो गया तो प्रश्न पत्र का दाम घटकर 500 तक आ गया था। जांच में ये बात भी सामने आई है कि दसवीं और बारहवीं के प्रश्न पत्र को लीक करने के लिए दस व्हाट्सऐप ग्रुप का सहारा लिया गया था, जो कि एनसीआर से ऑपरेट हो रहे थे और हर व्हाट्सऐप ग्रुप में 50-60 लोग जुड़े थे।

सीबीएसई पेपर लीक को लेकर पुलिस ने अब तक 60 लोग से पूछताछ की है। जिसमें 10व्हाट्सऐप  ग्रुपों के एडमिन भी शामिल हैं। पुलिस जांच के दौरान ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लीक कहां से हुआ। जांच से ताल्लुक रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि ट्यूटरों और छात्रों से पूछताछ की गई और सभी ने कहा कि उन्हें किसी और से पेपर मिले थे। पुलिस ने गूगल से भी उस ईमेल बारे में जानकारी मांगी है जहां से सीबीएसई की प्रमुख को ईमेल भेजकर बताया गया था कि दसवीं के मैथ का पर्चा लीक हो गया है।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018प्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए