हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर किया गया कल्याण कर्नाटक

By भाषा | Published: September 18, 2019 05:40 AM2019-09-18T05:40:48+5:302019-09-18T05:40:48+5:30

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण कर्नाटक के विकास के लिये अलग से सचिवालय स्थापित किया जाएगा जिसके जरिये विकास कार्यों के लिये कोष जारी किया जाएगा।

Hyderabad Karnataka renamed as Kalyana Karnataka | हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र का नाम बदलकर किया गया कल्याण कर्नाटक

फाइल फोटो

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र के लोगों की काफी समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए मंगलवार को इस क्षेत्र का नाम बदलकर 'कल्याण कर्नाटक' करने का ऐलान किया। क्षेत्र के विकास के लिये अलग से सचिवालय बनाया जाएगा।

येदियुरप्पा ने कलबुर्गी में पत्रकारों से कहा, "हैदराबाद-कर्नाटक का नाम कल्याण कर्नाटक करने की मांग काफी समय से लंबित थी। भगवान की कृपा से राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए मैं हैदराबाद-कर्नाटक को कल्याण कर्नाटक घोषित कर रहा हूं। क्षेत्र के छह जिलों में जश्न का माहौल है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण कर्नाटक के विकास के लिये अलग से सचिवालय स्थापित किया जाएगा जिसके जरिये विकास कार्यों के लिये कोष जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से संबंधित अन्य सभी औपचारिकताएं केंद्र के परामर्श से पूरी की जाएंगी।

Web Title: Hyderabad Karnataka renamed as Kalyana Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे