लाइव न्यूज़ :

‘हुनर हाट’ से लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिले: राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जनवरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की पहल ‘हुनर हाट’ से देश में लाखों शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं।

उन्होंने बजट सत्र के पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मेरी सरकार की यह निरंतर कोशिश है कि उद्यमशीलता का लाभ देश के हर वर्ग को मिले। हुनर हाट और उस्ताद योजना के माध्यम से लाखों शिल्पकारों का कौशल विकास भी किया जा रहा है और उनको रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं।’’

कोविंद ने कहा, ‘‘इन लाभार्थियों में आधे से अधिक महिला शिल्पकार हैं। ई-हाट के माध्यम से इन शिल्पकारों को पूरी दुनिया के खरीदारों से जोड़ा जा रहा है।’’

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि उन्होंने अभिभाषण में ‘हुनर हाट’ का उल्लेख करने के लिए राष्ट्रपति का आभार प्रकट किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत के माननीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी का देश के स्वदेशी दस्तकारों, शिल्पकारों के "एम्प्लॉयमेंट और एम्पावरमेंट एक्सचेंज" बन चुके हुनरहाट की हौसलाअफजाई के लिए तहेदिल से शुक्रिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़