लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश मे तेजी से कम हो रहे हिंदू : मानवाधिकार कार्यकर्ता

By IANS | Updated: March 11, 2018 17:49 IST

देश में 1974 के वक्त हिंदुओं की संख्या कुल आबादी में जहां एक तिहाई थी, वहीं 2016 में यह घटकर कुल आबादी का 15वां हिस्सा रह गई है।

Open in App

केरल, 11 मार्च: मानवाधिकार कार्यकर्ता व प्रोफेसर ने रिचर्ड बेंकिन ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या लगातार कम हो रही है। देश में 1974 के वक्त हिंदुओं की संख्या कुल आबादी में जहां एक तिहाई थी, वहीं 2016 में यह घटकर कुल आबादी का 15वां हिस्सा रह गई है। बांग्लादेश की निरंतर अंतराल पर यात्रा करने वाले अमेरिका के रिचर्ड बेंकिन ने यहां अपनी यात्रा के दौरान आईएएनएस को बताया कि वह इस दक्षिण एशियाई देश में हिंदुओं के जातीय सफाए के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। बेंकिन ने कहा, "हिंदुओं के उन्मूलन के लिए उस देश में सम्मिलित प्रयास किए गए हैं। शेख हसीना और खालिदा जिया के अंतर्गत बांग्लादेशी सरकारें उन लोगों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाने में नाकाम रहीं हैं जो हिंदुओं के खिलाफ काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "वर्तमान में बांग्लादेश की कुल आबादी 15 करोड़ है जिसमें से 90 फीसदी मुस्लिम हैं। हिंदू आबादी घटकर 9.5 फीसदी के करीब रह गई है।"बेंकिन यहां भारतीय विचार केंद्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं और बच्चों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पूरा विचार महिला को खत्म करने का है ताकि वह हिंदू को जन्म न दे सके। साथ ही बच्चों को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है कि हिंदुओं की अगली पीढ़ी को समाप्त किया जा सके।उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में कई हिंदू संगठन हैं लेकिन माइनोरिटी वॉच को छोड़ दें तो अन्य जमीनी स्तर सक्रिय नहीं हैं। बेंकिन ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से उन्हें अवगत कराया है। 

टॅग्स :बांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह