लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री ने जिस राजमार्ग का उद्घाटन किया, उसमें बड़ी दरारें देखी गईं: राजद

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:31 IST

Open in App

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 अगस्त को 220 करोड़ रुपये की लागत से बने जिस राजकीय राजमार्ग का उद्घाटन किया, उसमें उसी दिन बड़ी दरारें आ गई थीं।बिहार राज्य सड़क विकास निगम (बीएसआरडीसी) ने एक निजी कंपनी को सड़क निर्माण का काम सौंपा था। अब निगम जांच शुरू करने पर विचार कर रहा है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता चंद्रहास चौपाल ने बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 29.3 किलोमीटर के भागलपुर-अकबरनगर-अमरपुर दो-लेन के राजकीय राजमार्ग के पांच किलोमीटर के हिस्से में उसी दिन बड़ी दरारें दिखाई दीं, जिस दिन मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन किया था। बीएसआरडीसी ने राजबीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को इसके निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी थी। बीएसआरडीसी के मुख्य महाप्रबंधक संजय कुमार ने आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच शुरू किये जाने की संभावना है।उन्होंने कहा, ''मैं कल (रविवार को) वहां का दौरा करूंगा और व्यक्तिगत तौर पर हर चीज की जांच करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो जांच शुरू की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।''कुमार ने कहा, ''हालांकि, मैं यह स्पष्ट कर दूं कि राजमार्ग अभी तक बीएसआरडीसी को नहीं सौंपा गया है। इसलिए, किसी भी दरार की मरम्मत करना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। बीएसआरडीसी इसके लिए भुगतान नहीं करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष