लाइव न्यूज़ :

अडाणी ग्रुप को दिए गये तीन एयरपोर्ट के लीज, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में दिया जवाब

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2019 15:29 IST

निजी कंपनियों की भागीदारी से और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत ये कदम सरकार की ओर से पहले से निर्धारित थे। इसी को देखते हुए सरकार ने 6 एयरपोर्ट के विकास और संचानल के लिए निजी कंपनियों से निविदा मंगाई थी।

Open in App

केंद्रीय विमानन उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि बिडिंग के आधार पर अहमदाबाद, लखनऊ और मैंगलुरू एयरपोर्ट को लीज के आधार पर अडाणी ग्रुप को दिए गये हैं। 

निजी कंपनियों की भागीदारी से और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत ये कदम सरकार की ओर से पहले से निर्धारित थे। इसी को देखते हुए सरकार ने 6 एयरपोर्ट के विकास और संचानल के लिए निजी कंपनियों से निविदा मंगाई थी।

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में हरदीप सिंह पुरी ने बताया, '8 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 6 एयरपोर्ट को लीज पर देने को मंजूरी दी गई। इसमें अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मैंगलुरू हैं।'   

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार इन एयरपोर्ट पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप का मकसद संचालन, प्रबंधन, विकास है ताकि सर्विस बेहतर की जा सके। साथ ही निवेश के साथ-साथ दक्षता, उपक्रम और पेशेवर संचालन इन एयरपोर्ट का किया जा सके।

हरदीप पुरी ने आगे बताया, 'एएआई ने निविदा मंगाने के लिए वैश्विक टेंडर जारी किया। इसी आधार पर अहमदाबाद, लखनऊ और मैंगलुरु एयरपोर्ट को अडाणी इंटरप्राइज को दिया गया है। अन्य तीन एयरपोर्ट पर कुछ कारणों से अभी कोई फैसला नहीं हो सका है।'

टॅग्स :हरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

कारोबारकरोड़ों परिवारों की रसोई में खाना पकाने के लिए गैस की कमी नहीं?, एलपीजी का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ा, पुरी ने कहा-पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, केरोसिन की कमी नहीं, वीडियो

कारोबारदिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और चेन्नई के होटलों ने एलपीजी सिलेंडर की कमी?, पुरी और जयशंकर से पीएम मोदी ने की चर्चा, होटल और रेस्तरां प्रभावित

भारत'शांति प्रतिनिधिमंडल में एपस्टीन से 3-4 बार मुलाकात हुई', हरदीप पुरी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया