लाइव न्यूज़ :

कॉल करते हुए कोरोना वायरस की कॉलर ट्यून सुनकर आप भी हो गए हैं परेशान, ऐसे मिलेगा छुटकारा

By स्वाति सिंह | Updated: October 3, 2020 13:49 IST

अगर आप भी कोरोना की कॉलर ट्यून को सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस ट्यून सुनने से कैसे बच सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप इन अजीब सी ट्यून को नहीं सुनेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देटेलीकॉम कंपनियों ने लोगों को अलर्ट करने के लिए अपने सभी यूजर्स के नंबर्स पर कोरोना वायरस की हेलोट्यून सेट कर दी है।यह ट्रिक कंपनी ने नहीं बल्कि कुछ यूजर्स द्वारा खुद अपनाने के बाद बताई जा रही है।

नई दिल्ली: भारत सहित कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में फैल रहा है। एक तरफ सरकार के अलग-अलग विभाग अपने लेवल पर इस बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ बड़ी टेलीकॉम कंपनियों Reliance Jio, BSNL, Airtel और Vodafone-Idea ने इसके प्रति लोगों को अलर्ट करने के लिए अपने सभी यूजर्स के नंबर्स पर कोरोना वायरस की हेलोट्यून सेट कर दी है। 

अगर आप भी कोरोना की कॉलर ट्यून को सुन-सुनकर परेशान हो गए हैं तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस ट्यून सुनने से कैसे बच सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताने जा रहे हैं जिसके बाद आप इन अजीब सी ट्यून को नहीं सुनेंगे।

कोरोना वायरस के कॉलर ट्यून को ऐसे बंद करें-

- इस ट्यून से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले उस शख्स को कॉल करें जिससे आप बात करना चाहते हैं।

- अब उस कोरोना वायरस मैसेज अलर्ट के बजने का इंतजार करें जो नंबर पर सेट है।

- जैसे ही मैसेज शुरू हो अपने Keypad पर 1 दबा दें।

- जैसे ही आप 1 दबाएंगे तो सामने से सुनाई देने वाला मैसेज बंद हो जाएगा और पहले की तरह आम रिंग सुनाई देने लगेगी।

- कुछ स्मार्टफोन्स में यह # दबाने से भी बंद हो रही है।

बता दें कि यह ट्रिक कंपनी ने नहीं बल्कि कुछ यूजर्स द्वारा खुद अपनाने के बाद बताई जा रही है। हालांकि,ये जरूरी नहीं कि यह ट्रिक आपके स्मार्टफोन ब्रांड या फिर सर्विस प्रोवाइडर के हिसाब से कभी काम ना करे। अगर एक बार क्लिक करने पर आप रिंग नहीं सुन पाते तो दूसरी बार ट्राय करें शायद आपका काम हो जाए।

टॅग्स :कोरोना वायरसएयरटेलवोडाफ़ोनजियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारJIO और NHAI में करार, नेशनल हाईवे पर मोबाइल पर मिलेगा सेफ्टी अलर्ट, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, कोहरे वाले इलाकों और डायवर्जन की पहले मिलेगी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम