लाइव न्यूज़ :

पूरे परिवार के लिए एक मोबाइल नंबर से बनवाएं आधार PVC कार्ड, जानें कैसे करना है अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 5, 2022 14:38 IST

अब भारतीय नागरिक एक मोबाइल नंबर के जरिये पूरे परिवार के लिए आधार PVC कार्ड बनवा सकते हैं। जानिए इसे अप्लाई करने का तरीका क्या है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे परिवार के लिए एक मोबाइल नंबर से बनवाया जा सकता है आधार PVC कार्डआधार PVC कार्ड को लेकर UIDAI ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक आधार पीवीसी कार्ड लेकर आया है। खास बात ये है कि इसे सिर्फ एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके समस्त परिवार के लिए ऑर्डर किया जा सकता है। यही नहीं, UIDAI ने आधार PVC कार्ड को लेकर एक ट्वीट भी किया है, जिसमें लिखा है, "अपने आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की परवाह किए बिना अब आप सर्टिफिकेशन के लिए OTP पाने के लिए किसी भी मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। ऐसे में पूरे परिवार के लिए एक व्यक्ति आधार पीवीसी कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है।"

क्या होता है आधार पीवीसी कार्ड?

बता दें कि अक्टूबर, 2019 में UIDAI ने आधार पीवीसी कार्ड को लांच करने की घोषणा की थी। इसमें डिजिटल रूप से साइन किया गया सिक्योर क्यूआर कोड होता है। इसमें कई सेफ्टी फीचर्स के साथ फोटोग्राफ और डेमोग्राफिक डिटेल दी जाती है। किसी भी व्यक्ति को आधार पीवीसी कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए 50 रुपए का शुल्क देना होता है। 

इस तरह आधार पीवीसी कार्ड को ऑनलाइन करें अप्लाई

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाएं।

इसके बाद 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करें और यहां पर अपना 12 डिजिट्स का यूनिक आधार नंबर या 28 डिजिट्स का एनरोलमेंट दाल दीजिए।

फिर सिक्योरिटी कोड को डालिए। इसके बाद चेक बॉक्स पर क्लिक करें 'यदि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है, तो कृपया बॉक्स में चेक करें।'

अब नॉन-रजिस्टर्ड/ऑप्शनल मोबाइल नंबर डालिए और Send OTP पर क्लिक कर दीजिए।

'नियम और शर्तें' के सामने चेक बॉक्स पर क्लिक करिए।

इसके बाद OTP वेरीफिकेशन को पूरा करने के लिए Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए।

फिर Make Payment के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको पेमेंट गेटवे पेज पर क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई जैसे पेमेंट ऑप्शन्स नजर आएंगे। आपको इनमें से जिस भी ऑप्शन से पेमेंट करनी है तो उसके जरिये कर दें।

जब पेमेंट हो जाएगी तब एक डिजिटल साइन के साथ रसीद तैयार की जाएगी जो आप पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आपके पास एसएमएस के जरिए सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी भेजा जाएगा।

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर