लाइव न्यूज़ :

आधार कार्ड में लगी फोटो कैसे बदलें? बेहद आसान है तरीका, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2021 09:53 IST

How to change photo on Aadhaar Card: आधार कार्ड में फोटो सहित अन्य डिटेल भी बदले जा सकते हैं। फोटो बदलना चाहते हैं तो इसका भी तरीका बेहद आसान है। केवल कुछ स्टेप्स में आप ये काम कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआधार कार्ड में फोटो सहित अन्य डिटेल बदलने का है ऑप्शन, आसान है तरीकाUIDAI की वेबसाइट से डाउनलोड करें फॉर्म, इसमें दर्ज कर सकते हैं डिटेल अपडेट करने का आवेदनफोटो बदलने के लिए फिलहाल ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध है, नजदीक के आधार सेंटर पर जाना होगा

आधार कार्ड आज के समय में सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है। ये न केवल भारत में एक पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल होता है बल्कि निजी और सरकार संस्थानों से जुड़े कई कामों के लिए भी इसकी जरूरत पड़ती है। फ्लाइट में चढ़ने से लेकर आईटी रिटर्नस भरने और सरकारी सुविधाओं तक के लिए इसकी जरूरत पड़ती है।

आधार में 12 संख्याओं का एक खास आइडेंटिटी नंबर होता है जिसे भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की ओर से जारी किया जाता है। साथ ही इसमें फोटो लगी होती है और बायोमेट्रिक्स पहचान भी जुड़ी होती है। बहरहाल, कई बार आधार कार्ड बनवाते समय फोटो खराब लग जाती है। 

ऐसे में अगर आप फोटो चेंज करवाना चाहते हैं तो अब बहुत ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। साथ ही ये बताना भी जरूरी है कि ये सुविधा ऑफलाइन ही उपलब्ध है। इसके लिए पहले आवेदन किया जा सकता है। 

आधार कार्ड में फोटो कैसे बदले

- इसके लिए सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Get Aadhar सेक्‍शन में जाएं।

- इसके बाद आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म डाउनलोड कर लें। इस फॉर्म को भरें और नजदीक के आधार सर्विस सेंटर पर जाकर जमा कर दें।

- इसके बाद आपकी दोबारा फोटो ली जाएगी। साथ ही फ‍िंगरप्रिंट्स, रेटीना स्‍कैन भी किया जाता है। नया कोई अन्य डिटेल भी अगर अपडेट कराना है तो उसके लिए 50 रुपये चार्ज लगते हैं।

- फोटो अपडेट का आवदेन स्वीकार होने के बाद आपको एक URN मिलेगा। ये एक स्लिप होगा।

- इस पर दिए नंबर से आप ट्रैक कर सकते हैं कि आपका आवेदन किस स्टेज पर है, या फोटो अपडेट हुआ है या नहीं

- अपडेट मिलने के बाद आप नई फोटो के साथ अपना नया आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

- नए आधार कार्ड को डाउनलोड करना भी आसान है। इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। 

- यहां My Aadhaar सेक्शन में डाउनलोड आधार कार्ड का ऑप्शन दिखेगा। यहां कुछ डिटेल्स भरनी होगी। फिर एक ओटीपी आपके मोबाइल पर आएगा, जिसे भरने के बाद आप ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :आधार कार्डयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

भारतAadhaar Card 2026: अपने आधार के बारे में रखें ए-टू-जेड जानकारी, जानें आधार कार्ड से जुड़ी पूरी गाइडलाइन

कारोबारFinancial Rules 2026: आधार, पैन और डिजिलॉकर के ये 5 नए नियम आज ही चेक करें, वरना रुक सकता है आपका जरूरी काम

कारोबारआधार कार्ड को लेकर रेलवे बोर्ड को फटकार, केरल उच्च न्यायालय ने कहा-इतने सरल मुद्दे पर आप इतना समय ले रहे हैं...

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर