लाइव न्यूज़ :

'पीएम केयर फंड से मजदूरों को कितना पैसा दिया?', कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने PM मोदी से पूछा सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: May 31, 2020 13:43 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' पर तंज कसते हुए कहा कि 'सांप्रदायिकता का साथ, कुछ का विकास और खो गया विश्वास'।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में जारी कोरोना संकट के बीच राजनीति भी अपने चरम पर है।कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच राजनीति भी अपने चरम पर है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मैं पीएम मोदी से पूछना चाहता हूं कि क्या आप बता सकते हैं कि आपने अपने पीएम-केयर फंड से मजदूरों को कितना पैसा दिया? मैं उनसे इस सवाल का जवाब देने का अनुरोध करता हूं। इस अवधि के दौरान कई लोगों की मृत्यु हो गई, कुछ की मृत्यु हो गई, कुछ की ट्रेन में मृत्यु हो गई, कुछ की भूख से मृत्यु हो गई

साथ ही सिब्बल ने मोदी सरकार के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' पर तंज कसते हुए कहा कि 'सांप्रदायिकता का साथ, कुछ का विकास और खो गया विश्वास'। उन्होंने कहा कि हम एक भारत चाहते हैं और इसके लिए मरते दम तक विरोध करेंगे। 

सिब्बल ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंड के साथ कभी सरकारें नहीं चलती। यह सरकार घमंड में चूर है, लेकिन यह पता नहीं किसी बात का घमंड है। सिब्बल ने न्यायाधीशों के तबादलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर जजों का तबादला किया गया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भूखमरी के इंडेक्स में 117 देशों में से भारत की 102वीं रैंक है। यदि सरकार अपने एजेंडे से इतर इस पर काम करती, तो आज यह हालात नहीं होती। लेकिन, सरकार तो गरीबों से सोशल डिस्टेंसिंग ( कर रही है। हजारों लोग भुखमरी से मर गए। कपिल सिब्बल ने सवाल किया कि क्या राम मंदिर,  तीन तलाक,  सीएए के एजेंडे से देश में गरीबी मिट गई?

टॅग्स :कपिल सिब्बलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?