लाइव न्यूज़ :

मानवता शर्मसार! मृत बच्चे के परिजनों को अस्पताल में नहीं मिला शव वाहन, बाइक पर ले गए शव 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2019 16:49 IST

बिहारः सहरसा जिले के अस्पताल में शव वाहन मौजूद था, लेकिन आयुष के परिजनों को ना तो शव वाहन उपलब्ध कराया गया और ना ही पोस्टमार्टम रूम तक शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर ही दिया गया.

Open in App

बिहार के सहरसा जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां मृत बच्चे के परिजनों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा शव वाहन तक मुहैया नहीं कराया गया. जिसके बाद परिजन शव को बाइक से ही पोस्टमार्टम रूम तक लेकर गए. बात यहीं तक नहीं रही. पोस्टमार्टम रूम तक पहुंचने के बाद दरवाजा तक किसी ने नहीं खोला. बाद में परिजनों ने खुद से ही पोस्टमार्टम रूम का दरवाजा खोला और शव को अंदर रखा.

परिजनों के मुताबिक, प्रबंधन से उन लोगों ने स्ट्रेचर की मांग भी की. लेकिन उन्हें स्ट्रेचर भी नहीं दिया गया. इस दौरान बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाहर करीब एक घंटे तक हाथ में लिये परिजन खड़े रहे. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहरसा सदर थाना के मत्स्यगंधा के समीप किराए के मकान में रहनेवाले दिलीप ठाकुर के पुत्र आयुष की मौत आये आंधी-तूफान से हो गई थी. बच्चे को इलाज के लिए परिजन अस्पताल ले गये थे, जहां उसकी मौत हो गई. 

परिजनों के मुताबिक, अस्पताल में शव वाहन मौजूद था, लेकिन आयुष के परिजनों को ना तो शव वाहन उपलब्ध कराया गया और ना ही पोस्टमार्टम रूम तक शव ले जाने के लिए स्ट्रेचर ही दिया गया. जबकि उन लोगों ने प्रबंधन से स्ट्रेचर की मांग भी की लेकिन वो भी नहीं दिया गया. 

इस दौरान बच्चे के शव पोस्टमार्टम के बाहर तकरीबन एक घंटे तक अपने हाथ में लिये परिजन खडे रहे. इस पूरे मामले पर सहरसा के सिविल सर्जन ललन प्रसाद सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए कार्रवाई करने की बात कही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos