Aaj Ka Rashifal 09 January 2021: आज कर्क राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का सटीक भविष्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2022 07:13 AM2022-01-09T07:13:42+5:302022-01-09T07:13:42+5:30

Aaj Ka Rashifal 09 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 09 January 2022 dainik rashifal in hindi | Aaj Ka Rashifal 09 January 2021: आज कर्क राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का सटीक भविष्य

Aaj Ka Rashifal 09 January 2021: आज कर्क राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी राशियों का सटीक भविष्य

मेष: आज बस आप आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

वृषभ: आज कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा।

मिथुन: आज अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। रूठे जीवनसाथी को मनाने का प्रयास करें। ऑफिस में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। 

कर्क: आज आपको कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। निजी जीवन में आज मनोरंजन करने का भी मौका मिलेगा। 

सिंह: आज किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं। यदि मन से कार्य करेंगे तो आप आज ज्यादातर कामों में सफल हो सकते हैं।

कन्या: आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है। 

तुला: आज सेहत के लिहाज से दिन बहुत अनुकूल नहीं है। दूसरों पर बदलाव लाने की बजाय आप खुद पर बदलाव लाने का प्रयास करें। वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं। 

वृश्चिक: आज का दिन शानदार है। ऑफिस में बॉस का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है।    

धनु: कार्यक्षेत्र में आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। आज आपके सुखों में वृद्धि होगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है।

मकर: आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आज आपके साहस में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। 

कुंभ: आज के दिन आपको कोई खास दिक्कत नहीं आएगी। लोगों से विनम्रता से बातचीत करें। आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए मजबूत दिखाई पड़ रहा है। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। 

मीन: आज आपका मन शांत रहेगा। आप उनकी अच्छी तरह से खातिरदारी करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे।

Web Title: Horoscope Today 09 January 2022 dainik rashifal in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे