लाइव न्यूज़ :

'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका विकास खन्ना को मिला दूसरा 'डॉक्टरेट'

By IANS | Updated: February 22, 2018 09:55 IST

हाल ही में दूसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवाओं को प्रसिद्ध लोगों से भारतीय रसोई को अलग स्थान पर पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 फरवरी: हाल ही में दूसरी बार डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने उम्मीद जताते हुए कहा कि युवाओं को प्रसिद्ध लोगों से भारतीय रसोई को अलग स्थान पर पहुंचाने की प्रेरणा मिलती है। 'मिशेलिन' स्टार शेफ को पहली डॉक्टरेट हरियाणा के जी.डी. गोयंका विश्वविद्यालय जबकि दूसरी डॉक्टरेट की उपाधि 17 फरवरी को मुंबई में डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय में मिली है।

खन्ना ने एक बयान देते हुए कहा, मैं गर्व महसूस कर रहा हूं और डी.वाई. पाटिल में डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर अत्यधिक आभारी हूं। ओबामा को भोजन कराने से लेकर वैश्विक हस्तियों को अपनी किताब 'उत्सव' भेंट करने तक खन्ना ने हर तरह से भारतीय संस्कृति और स्वाद को वैश्विक पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि इससे अन्य युवाओं को शोध करने और भारतीय रसोई को एक विशिष्ट स्थान बनाने की प्रेरणा मिलेगी।डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष 'हॉस्पिटेलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट' में पीएच.डी. पाठ्यक्रम शुरू किया था। खन्ना पीएच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले पहले छात्र थे। प्रसिद्ध पत्रिका 'पीपुल' ने खन्ना को 'हॉटेस्ट शेफ ऑफ अमेरिका' की उपाधि दी है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब