लाइव न्यूज़ :

WATCH: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में अजान सुनते ही अमित शाह ने रोका अपना भाषण, कही यह बात, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2022 17:20 IST

मस्जिद के अजान खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूछा कि क्या वह अब अपने भाषण को शुरू कर सकते है। इस पर उन्होंने लोगों से पूछा, “मैं शुरू करूं या नहीं? जोर से बोलिए, शुरू करूं?”

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के बारामूला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे अजान को सुनकर अपना भाषण रोकते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में यह भी देखा गया कि वह पूछते है कि अजान हो गई है या नहीं ताकि वह अपना भाषण शुरू कर सके।

कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में एक रैली के दौरान पास की मस्जिद में अजान होने पर अपना भाषण कुछ देर के लिए रोक दिया है। 

अजान सुनकर अमित शाह ने रोका भाषण

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के शौकत अली स्टेडियम में भाषण शुरू करने के पांच मिनट बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने मंच पर खड़े लोगों से पूछा, “क्या मस्जिद में कुछ हो रहा है?” जब मंच पर किसी ने उन्हें बताया कि 'अजान' हो रही है, तो शाह ने अपना भाषण रोक दिया। 

लोगों ने बजाई ताली, लगाए नारे

गृह मंत्री अमित शाह ने जिस तरीके से अजान का एहतराम किया, इसपर लोगों ने तालियां बजाईं और उनके समर्थन में नारे लगाए। कुछ देर बाद, उन्होंने पूछा कि क्या अजान पूरी हो गई है और वह अपना भाषण शुरू करें ? उन्होंने पूछा, “मैं शुरू करूं या नहीं? जोर से बोलिए, शुरू करूं ?” यह पूछने के बाद उन्होंने अपना भाषण शुरू कर दिया। 

अमित शाह ने सभा में आए लोगों का आभार व्यक्त किया

इससे पहले, शाह ने आते ही अपने भाषण की शुरुआत में उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो घंटों से उनका इंतजार कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह मंच पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने सभा को संबोधित नहीं किया। 

टॅग्स :अमित शाहजम्मू कश्मीरवायरल वीडियोBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है