लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर से अमरनाथ गुफा में स्‍थापित होगी छड़ी ताकि संपन्‍न हो सके अमरनाथ यात्रा

By सुरेश डुग्गर | Updated: August 11, 2019 10:16 IST

श्री अमरनाथ की वार्षकि तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन प्रशासन ने वादी के मौजूदा हालात के मददेनजर गत दो अगस्त को स्थगित कर दिया था। यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होनी थी। करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपवित्र छड़ी मुबारक अब हेलीकाप्टर के जरिए ही पवित्र गुफा पहुंचेगी और वह 14 अगस्त को अपनी विश्रामस्थली दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी। पवित्र गुफा में पवित्र छड़ी मुबारक का प्रवेश 15 अगस्त रक्षाबंधन की सुबह होगा।

परंपरा को जीवित रखने की खातिर राज्‍यपाल शासन ने अमरनाथ यात्रा की प्रतीक छड़ी मुबारक को अब हेलिकाप्‍टर से अमरनाथ गुफा तक पहुंचा कर उसे स्‍थापित करने का फैसला किया है ताकि अमरनाथ यात्रा संपन्‍न मानी जा सके। दरअसल पवित्र छड़ी मुबारक शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हलगाम नहीं पहुंच सकी। पवित्र छड़ी मुबारक अब हेलीकाप्टर के जरिए ही पवित्र गुफा पहुंचेगी और वह 14 अगस्त को अपनी विश्रामस्थली दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी। पवित्र गुफा में पवित्र छड़ी मुबारक का प्रवेश 15 अगस्त रक्षाबंधन की सुबह होगा। इसके साथ ही बाबा बर्फानी के मुख्य दर्शन के साथ श्री अमरनाथ की वार्षकि तीर्थयात्र-2019 भी संपन्न हो जाएगी। निर्धारिति कार्यक्रमानुसार, पवित्र छड़ी मुबारक को मुख्य संरक्षक दशनामी अखाड़ा के महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में शनिवार सुबह यहां से रवाना होना था, लेकिन कश्मीर में बदली परिस्थितियों के कारण पहलगाम रवाना नहीं हुई। सामान्य परिस्थितियों में पवित्र छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़ा से निकलने के बाद दुर्गानाग श्रीनगर, सूर्यहार मंदिर इंदिरा नगर, पाम्पोर शिव मंदिर, बीजबिहाड़ा मंदिर सहित रास्ते के सभी पौराणिक और प्रमुख मंदिरों में पूजा करते हुए पहलगाम स्थित गणोशबल मंदिर पहुंचना था। गणोशबल पहुंचने से पहले छड़ी मुबारक ने मरतड मंदिर में भी भगवान सूर्य की पूजा का अनुष्ठान पूरा करना था। दो दिन पहलगाम में विश्रम करने के बाद 12 अगस्त को छड़ी मुबारक ने आगे की यात्र शुरू करनी थी। शेषनाग, पंचतरनी होते हुए 15 अगस्त की सुबह पवित्र गुफा में प्रवेश करना था। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वादी में तनाव के मद्देनजर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए आज छड़ी मुबारक के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी से बैठक की। उन्होंने कहा कि छड़ी मुबारक की रवानी 14 अगस्त तक रोक जा सकता है, लेकिन इसका पवित्र गुफा में पहुंचना अनिवार्य है।  जिला उपायुक्त श्रीनगर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि श्री अमरनाथ की छड़ी मुबारक शनिवार पहलगाम रवाना नहीं हुई। महंत दीपेंद्र गिरी व अन्य संत महात्माओं से हुई बातचीत में तय हुआ कि छड़ी मुबारक अब 14 अगस्त को दशनामी अखाड़ा से रवाना होगी। उसे हेलीकॉप्टर के जरिए पवित्र गुफा में पहुंचाया जाएगा। गौरतलब है कि श्री अमरनाथ की वार्षकि तीर्थयात्रा एक जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन प्रशासन ने वादी के मौजूदा हालात के मददेनजर गत दो अगस्त को स्थगित कर दिया था। यात्रा 15 अगस्त को संपन्न होनी थी। करीब साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए थे।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया