लाइव न्यूज़ :

Holi 2026: बिहार के सहरसा जिले में जाति धर्म का भेदभाव भूलकर होली के दिन लोग खेलते हैं "घुमौर होली," एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर खेलते हैं होली

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2026 06:36 IST

बताया जाता है कि बनगांव की घुमौर होली का इतिहास 200 साल पुराना है। संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं ने 1810 में शुरू की थी। होली की यह परंपरा आज भी कायम है और सालों के बाद आज भी सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है।

Open in App

पटना: वृन्दावन-मथुरा की लठमार होली की चर्चा तो सब लोग जानते हैं, लेकिन बिहार में एक अनोखा होली खेली जाती है, जिसका नाम है "घुमौर होली।" बिहार में सहरसा जिले के बनगांव में लोग जाति धर्म का भेदभाव भूलकर होली के दिन गांव के अलग-अलग हिस्सों से अलग-अलग टोली बनाकर मदमस्त हो ‘होली है।’ यह कहते हुए एक-दूसरे के कंधे पर चढ़कर होली खेलते हैं। बनगांव में हिंदू, मुस्लिम सहित सभी जाति के लोग सभी बैर भुलाकर होली खेलते हैं। ऊंच-नीच, छूत-अछूत कोई भी भेद होली में यहां नहीं दिखता है। होली खेल रहे लोग बाबाजी कुटी जाकर गोसाईं जी सहित अन्य देवताओं को प्रणाम कर इसका समापन करते हैं।

बताया जाता है कि बनगांव की घुमौर होली का इतिहास 200 साल पुराना है। संत लक्ष्मीनाथ गोसाईं ने 1810 में शुरू की थी। होली की यह परंपरा आज भी कायम है और सालों के बाद आज भी सांप्रदायिक एकता का प्रतीक है। होली में लोग सभी जाति और धर्म के लोग शामिल होकर एकसाथ इस पर्व को मनाते हैं। गांव में सभी बंगले पर होली खेलने के बाद हजारों लोग भगवती स्थान परिसर पहुंचते हैं, जहां एक-दूसरे के कंधे पर चढ़ गले मिलकर होली खेलते हैं। 

होली वाले दिन यह नजारा बहुत ही अद्भुत दिखता है। भगवती मंदिर के ऊपर लगे फव्वारे से पानी की बारिश होती रहती है और नीचे हजारों की संख्या में लोग गोल-गोल घूमते रहते हैं। इसी कारण इसे घुमौर होली कहा जाता है। सामान्य तौर से फाल्गुन पूर्णिमा को सम्मत जलाने और चैत्र प्रतिपदा को होली खेलने की परंपरा है। लेकिन बनगांव में एक दिन पहले यानी पूर्णिमा के दिन ही होली खेली जाती है। 

होली खेलने के बाद शास्त्र में दिए गए समय के अनुसार ही सम्मत जलाया जाता है। इस बार शहर में चार मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि बनगांव में यह त्यौहार दो मार्च को ही मनाया जाएगा। बनगांव के होली के महत्व को देखते हुए बिहार सरकार का कला संस्कृति विभाग यहां तीन दिवसीय होली महोत्सव का आयोजन करता है।

टॅग्स :होलीबिहारहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम