होली पर पानी बचाने के संदेश पर भड़के मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ दिया करार, कहा हिंदू त्योहारों पर ही वातावरण की बातें क्यों?

By आजाद खान | Published: March 18, 2022 12:09 PM2022-03-18T12:09:24+5:302022-03-18T12:14:52+5:30

Holi 2022: इस पर बोलते हुए विश्वास सारंग ने आरोप लगाया और कहा, ‘‘यह हमारी आने वाली पीढ़ी पर हमला है। देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है।’’

Holi 2022 Madhya Pradesh minister Vishwas Sarang furious over saving water on Holi message termed cultural terrorism | होली पर पानी बचाने के संदेश पर भड़के मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ दिया करार, कहा हिंदू त्योहारों पर ही वातावरण की बातें क्यों?

होली पर पानी बचाने के संदेश पर भड़के मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग, ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ दिया करार, कहा हिंदू त्योहारों पर ही वातावरण की बातें क्यों?

Highlightsहोली पर पानी बचाने को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बयान दिया है।उन्होंने इसे पर्यावरण के नाम पर हिंदू त्योहारों पर हमला बताया है। उनका कहना है कि इससे युवाओं को हिंदू त्योहारों से दूर करना का उद्देश्य है।

Holi 2022: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दावा किया कि होली पर पानी बचाने का संदेश हिंदू त्योहारों पर हमला है। उन्होंने इसे ‘सांस्कृतिक आतंकवाद’ करार दिया है। सारंग ने गुरूवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों को पानी बचाने का संकल्प लेना चाहिए, लेकिन केवल होली के दौरान ही इस संदेश को फैलाने से कोई लाभ नहीं होगा। मंत्री ने सवाल किया, ‘‘होली के दौरान हम कितना पानी इस्तेमाल करते हैं? ऐसा संदेश हमारे त्योहारों के आसपास ही क्यों आता है? साल भर पानी बचाना चाहिए।’’ 

मंत्री विश्वास सारंग का यह बयान तब सामने आया है जब लोगों से इस होली पर कम पानी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई थी। हालांकि कोरोना के बाद यह पहली बार है कि इस साल पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम से होली मनाई जा रही है। 

क्या दावा किया विश्वास सारंग ने

इस पर बोलते हुए विश्वास सारंग ने दावा किया कि इन संदेशों का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति और परंपरा से जुड़े हिंदू त्योहारों से दूर करना है। सारंग ने आरोप लगाया, ‘‘यह हमारी आने वाली पीढ़ी पर हमला है। देश में सांस्कृतिक आतंकवाद फैलाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि लोग होली पर पानी बचाने का संदेश लेकर आते हैं, लेकिन अपनी कारें साफ करने के लिए कई गैलन पानी बर्बाद करते हैं। 

पर्यावरण के नाम पर हमारे हिंदू त्योहारों पर हमला- विश्वास सारंग

मंत्री ने दावा किया, ‘‘ये लोग पर्यावरण के नाम पर हमारे हिंदू त्योहारों पर हमला कर रहे हैं।’’ इस वर्ष होलिका दहन गुरूवार को मनाया जा रहा है और धुलंडी.. जिसमें लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं.. शुक्रवार को मनाया जायेगा। गौरतलब है कि तमाम सामाजिक संस्थाएं और एनजीओ होली के अवसर पर लोगों से पानी बर्बाद नहीं करने और संसाधन का संरक्षण करने का अनुरोध किया है। 

Web Title: Holi 2022 Madhya Pradesh minister Vishwas Sarang furious over saving water on Holi message termed cultural terrorism

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे