लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजुबल का आतंकी, जम्मू-कश्मीर के कई हमलों में था शामिल

By अंजली चौहान | Updated: January 4, 2024 17:17 IST

दिल्ली पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी को गिरफ्तार किया है जिसके सिर पर पांच लाख का इनाम था।

Open in App

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को स्पेशल सेल ने खतरनाक आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आतंकी जम्मू-कश्मीर में हुए कई हमलों में शामिल था। 

हिजुबल के आतंकी की पहचान जावेद अहमद मट्टू के रूप में हुई है जो कि सोपोर का रहने वाला है। मट्टू कई बार पाकिस्तान जा चुका है। जांच एजेंसियों द्वारा उसके सिर पर पांच लाख का इनाम रखा गया था। 

गणतंत्र दिवस से पहले आतंकी की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता माना जा रहा है। हिजबुल के इस आतंकी की तलाश स्पेशल सेल को काफी समय से थी। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है और कई अन्य राज उगलवाने की कोशिश में जुटी हुई  है। 

इस बीच, स्पेशल सेल ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि जावेद अहमद मट्टू की तलाश एनआईए को भी काफी समय से थी। 

टॅग्स :Hizbul Mujahideenदिल्ली पुलिसआतंकवादीगणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस