लाइव न्यूज़ :

‘हिस्ट्रीशीटर’ बदमाश की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 30, 2021 16:09 IST

Open in App

नोएडा, 30 अक्टूबर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास कार में सवार ‘हिस्ट्रीशीटर’ बदमाश मंजीत की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी के दो साथी फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि मृतक की पहचान थाना बादलपुर क्षेत्र के गांव खेड़ा धर्मपुरा के रहने वाले मंजीत के रूप में हुई है। मंजीत थाना बादलपुर का बदमाश था, जो अपनी दूसरी पत्नी के साथ नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष सोसायटी में रहता था। उसकी पहली पत्नी गांव खेड़ा धर्मपुर में रहती है।

थाना बिसरख क्षेत्र के एक मूर्ति चौराहे के पास शुक्रवार देर रात को कार से जा रहे 40 वर्षीय मंजीत कि अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मंजीत के खिलाफ लूट, हत्या व डकैती के आरोप में मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गाड़ी के अंदर दो लोग थे। आशंका है कि घटना मृतक के किसी परिचित ने अंजाम दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

डीसीपी ने बताया कि शनिवार तड़के मंजीत के जीजा योगेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है और मौके पर श्वान दस्ते और फॉरेंसिक टीम को जांच में मदद के लिए बुलाया गया।

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आए साक्ष्य के आधार पर पता चला कि यशपाल ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर मंजीत की हत्या की। उन्होंने बताया कि यशपाल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान यशपाल ने बताया है कि वह तथा मंजीत दोनों मिलकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी के पैसे की लेनदेन को लेकर विवाद था।

उन्होंने बताया कि इसी वजह से यशपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यशपाल पास चार लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से तीन को बरामद कर लिया गया है। डीसीपी ने बताया कि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'