लाइव न्यूज़ :

एक अप्रैल का इतिहास: आज रिजर्व बैंक की स्थापना का दिन, गूगल ने भी किया था जीमेल का ऐलान

By भाषा | Updated: April 1, 2020 09:47 IST

आज का इतिहास: भारत में एक अप्रैल 1935 को ही रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का इतिहास: आज मूर्ख दिवस, फ्रांस में इसे मनाने की शुरू हुई थी परंपराजापान में आज के दिन उनसेन ज्वालामुखी फटा, 53,000 लोगों की मौत

एक अप्रैल को भले ही दुनिया में लोग एक दूसरे को मूर्ख बनाकर मजा लेते हों, लेकिन इतिहास में इस तारीख पर कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत में रिजर्व बैंक की स्थापना और अमेरिका में एप्पल की स्थापना इस सदी की चंद बड़ी घटनाओं में शामिल हैं, जिसका साक्षी एक अप्रैल का दिन रहा।

भारत में एक अप्रैल 1935 को रिजर्व बैंक की स्थापना हुई और एक जनवरी 1949 को इसका राष्ट्रीयकरण किया गया। यह केन्द्रीय बैंकिंग प्रणाली है। नयी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में इसके क्षेत्रीय कार्यालय हैं।

अमेरिकी कंपनी एप्पल की बात करें तो यह परीकथा जैसी लगती है। एक अप्रैल 1976 को केलिफोर्निया में स्टीव जॉब्स स्टीव वोजनीक और रोनाल्ड वेन ने एप्पल इंक की स्थापना की। शुरू में इसके नाम में कंप्यूटर शब्द भी जोड़ा गया था, लेकिन 9 जनवरी 2007 को इसके नाम से कंप्यूटर शब्द हटा लिया गया और स्टीव जाब्स ने पहला आई फोन बाजार में उतारा।

राजस्व के हिसाब से एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी है और फोन निर्माण में दूसरे नंबर पर है। देश दुनिया के इतिहास में एक अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1582: फ्रांस में इस दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

1793: जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटा, जिसकी वजह से करीब 53,000 लोगों की मौत हो गई।

1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तर के साथ शुरू किया गया।

1869: आयकर की शुरूआत की गई।

1869: एक नया तलाक कानून अस्तित्व में आया।

1878: कलकत्ता संग्रहालय को उसकी मौजूदा इमारत में जनता के लिए खोला गया।

1882: डाक बचत बैंक प्रणाली की शुरूआत।

1889: हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।

1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया।

1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई।

1933 : भारतीय वायु सेना को पंख मिले।

1935 : भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।

1935 : इंडियन पोस्टल आर्डर की शुरूआत।

1936: उड़ीसा राज्य की स्थापना। इसे बिहार से अलग करके बनाया गया।

1937: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का जन्म।

1954 : सुब्रत मुखर्जी भारतीय वायुसेना के पहले प्रमुख बनाए गए।

1954 : कलकत्ता के साउथ प्वाइंट स्कूल की स्थापना, जो 1988 में दुनिया का सबसे बड़ा स्कूल बना।

1956 : कंपनीज एक्ट को लागू किया गया।

1957 : दाशमिक मुद्रा :डेसिमल कोएनेज: की शुरूआत के तौर पर एक पैसा चलाया गया। इसी आधार पर डाक टिकटों की बिक्री भी शुरू हुई।

1962 : मिट्रिक भार प्रणाली को पूरी तरह अपनाया गया।

1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया।

1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरूआत।

1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।

1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एप्पल कंपनी की स्थापना की।

1978 : भारत की छठी पंचवर्षीय योजना की शुरूआत। 1979: ईरान इस्लामी गणराज्य बना।

1992 : आठवीं पंचवर्षीय योजना की शुरूआत

2004: गूगल ने जीमेल का ऐलान किया।

टॅग्स :अप्रैल फूल दिवसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)गूगलजापानएप्पल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

कारोबार1400 रुपये में बिक रहा 10 किग्रा?, आयात में रुकावट कश्मीर के सेब डीलरों के लिए वरदान साबित?

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम