लाइव न्यूज़ :

JNU ने रोमिला थापर की मांगी सीवी, पंखुड़ी पाठक ने कहा- वे पूरे खानदान की डिग्री दिखा देंगी, तुम मोदी की डिग्री दिखा दो 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 2, 2019 18:47 IST

रोमिला थापर 1970 में जेएनयू से जुड़ीं और 1992 तक प्राचीन भारतीय इतिहास की प्रोफेसर रहीं हैं। 1993 से बतौर एमेरिटस प्रोफेसर सेवाएं दे रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेनयू) द्वारा इतिहासकार रोमिला थापर से उनका बायोडेटा मांगे जाने का मामला विवादों की वजह बन गया है, जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली है। कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक रोमिला थापर के समर्थन में उतर आई हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा है। 

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेनयू) द्वारा इतिहासकार रोमिला थापर से उनका बायोडेटा मांगे जाने का मामला विवादों की वजह बन गया है, जिसके बाद ट्विटर पर लोगों ने जमकर भड़ास निकाली है। इस दौरान कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक रोमिला थापर के समर्थन में उतर आई हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके समर्थकों पर जमकर निशाना साधा है। 

पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'रोमिला थापर अपने पूरे खानदान की डिग्री दिखा देंगी.. तुम बस मोदी जी की डिग्री दिखा दो.. ठीक है भक्तों?' उनका यह ट्वीट वायरल हो गया।  एक यूजर ने लिखा, 'संविधान में कहाँ लिखा है कि प्रधानमंत्री बनने से पहले या बनने के बाद डिग्री दिखाना जरूरी है? या फिर ये संविधान भी अब आपके अनुसार चलेगा?' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आजकल डिग्री-बिगड़ी से कुछ नहीं होता है, जिसके पास दिमाग है वह बिना डिग्री के भी ऐसी-ऐसी सफलता है पा लेते हैं.... जो डिग्री वाले भी नहीं पा सकते हैं..! समझ गई #चमची... प्रियंका पाठक।'

रोमिला थापर से उनकी सीवी मांगे जाने को लेकर शिक्षकों और इतिहासकारों के बीच बहस छिड़ी हुई है। जेएनयू का इस मामले पर कहना है कि उन्होंने यूनिवर्सिटी के नियमों के तहत की रोमिला थापर से सीवी मांगा है। रोमिला थापर 1993 से बतौर एमेरिटस प्रोफेसर जेएनयू से जुड़ी हैं।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि उन्होंने रोमिला थापर को पत्र लिखकर सीवी नियमों के तहत ही मांगे हैं। यूनिवर्सिटी के मुताबिक, रोमिला थापर की उम्र 75 के पार है, ये सीवी सिर्फ इसलिए ताकी उनकी उपलब्धता और विश्वविद्यालय के साथ उनके संबंध को जारी रखने की उनकी इच्छा का पता चल सके।

रोमिला थापर के बारे में जानें तो वह 1970 में जेएनयू से जुड़ीं और 1992 तक प्राचीन भारतीय इतिहास की प्रोफेसर रहीं हैं। 1993 से बतौर एमेरिटस प्रोफेसर सेवाएं दे रही हैं। यूनिवर्सिटी ने सीवी प्रशासन सेवा विस्तार के पूर्व उनके काम का मूल्यांकन के लिए मांगा है। 

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू)कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर