लाइव न्यूज़ :

हिसारः हत्या मामले में रामपाल दोषी करार, पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्‍दील

By जनार्दन पाण्डेय | Updated: October 11, 2018 12:56 IST

रामपाल के क्षेत्र में प्रभाव को देखते हुए जिले में धारा-144 लगा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

Open in App

हिसार जिले के बरवाला के सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल को बृहस्पतिवार (10 अक्टूबर) को हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया है। न्यूज चैनल आज तक की खबर के अनुसार जिले की विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को एडीजे डीआर चालिया ने यह फैसला सुनाया।

रामपाल के क्षेत्र में प्रभाव को देखते हुए जिले में धारा-144 लगा दी गई है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। साथ ही साथ पूरा शहर पुलिस छावनी में तब्‍दील हो गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार हत्या के दोनों केस में उन्हें दोषी करार दिया गया है।

प्रशासन को अंदेशा है कि सुनवाई के दौरान 10 से 20 हजार श्रद्धालु कोर्ट परिसर, सेंट्रल जेल, लघु सचिवालय, टाउन पार्क और रेलवे जैसी जगहों पर एकत्रित हो सकते हैं। इसके देखते हुए हिसार में रेल सेवा बंद कर दी गई है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए प्रशासन ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा में हिसार से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया है। वहीं, बताया जा रहा है कि स्थिति को देखते हुए शहर व आसपास के क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद की जा सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हिसार में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा रखने के लिए जिले के1300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की है और बाहरी जिलों से 700 जवानों को बुलाया गया है। साथ ही साथ आरएएफ की पांच कंपनियां बुलाई गई हैं।

आपको बता दें कि 1 18 नवम्बर 2014 को कोर्ट की अवमानना के बाद हुए हंगामे में आश्रम में 5 महिलाओं ओर बच्चे की मौत का आरोपी बाबा रामपाल और उसके 14 साथियों को बनाया गया था। इसी मामले में दर्ज मुकदमा नम्बर 429 ओर 430 में आज अदालत फैसला सुनाया।

टॅग्स :संत रामपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपंजाब, हरियाणा हाईकोर्ट ने 14 साल बाद संत रामपाल की मौत की सजा निलंबित की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर