लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए इस हिंदू ने दिया पहला डोनेशन, 21 हजार रुपए देकर की शुरुआत

By अनुराग आनंद | Updated: October 4, 2020 15:47 IST

अयोध्‍या में बनने वाली धन्‍नीपुर मस्जिद की ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को 21 हजार रुपये के दान का पहला चेक मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देशनिवार को यह दान लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव ने मस्जिद ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया है। रोहित श्रीवास्‍तव लखनऊ यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्‍टी में काम करते हैं। अतहर हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका ये कदम गंगा-जुमना तहजीब का शानदार उदाहरण है।

नई दिल्ली:अयोध्या भूमि विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फैसला आते ही दोनों पक्ष मंदिर व मस्जिद निर्माण की तैयारी में जुट गए हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किए जाने के बाद जहां एक तरफ राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में मस्जिद निर्माण के लिए दिए गए जमीन पर अब भव्य मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 

अयोध्‍या की मस्जिद को मिला पहला डोनेशन मिल गया है। अयोध्‍या में बनने वाली धन्‍नीपुर मस्जिद की ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन को 21 हजार रुपये के दान का पहला चेक मिला है। खास बात यह है कि दान का यह पहला चेक किसी हिंदू ने दिया है।

इस मामले में ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने बताया कि शनिवार को यह दान लखनऊ के रोहित श्रीवास्तव ने मस्जिद ट्रस्ट कार्यालय में जमा किया है। रोहित श्रीवास्‍तव लखनऊ यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्‍टी में काम करते हैं। 

इसके साथ ही बता दें कि मस्जिद निर्माण को मिलने वाला यह पहला दान है। इससे पहले ट्रस्‍ट के सचिव अतहर हुसैन ने कहा था कि मस्जिद के लिए सहयोग राशि लेने के पहले यह अपील जारी कर दी जा रही है कि दान देने वाले केवल हलाल की कमाई का पैसा ही मस्जिद के लिए दान करें।

मस्जिद निर्माण में दान देने के लिए रोहित श्रीवास्तव ने इंडो कल्चर फाउंडेशन के सचिव व प्रवक्ता अतहुर हुसैन और ट्रस्टी मोहम्मद रशीद के साथ मुलाकात की। रोहित की इस पहल पर अतहर हुसैन ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका ये कदम गंगा-जुमना तहजीब का शानदार उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

टॅग्स :अयोध्याराम मंदिरसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया