केंद्रीय मंत्री ने हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी को 'हिंदू' बताया, कहा- हिंदू भौगोलिक पहचान है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 1, 2022 06:29 AM2022-05-01T06:29:05+5:302022-05-01T06:31:20+5:30

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण तथा पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी ‘ डिजिटल हिंदू संगोष्ठी’ के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है।

hindu-a-geographical-identity-those-living-between-himalayas-and-indian-ocean-are-hindus-union minister | केंद्रीय मंत्री ने हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी को 'हिंदू' बताया, कहा- हिंदू भौगोलिक पहचान है

केंद्रीय मंत्री ने हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी को 'हिंदू' बताया, कहा- हिंदू भौगोलिक पहचान है

Highlightsचौबे ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों के लोगों की उपस्थिति देश की एकता का प्रतीक है।चौबे ने आगे कहा कि भारत जीवंत लोकतंत्र का एक उदाहरण है जिसे दुनिया ने स्वीकार किया है।हम अपने देश को अपनी मां मानते हैं और हम भारत को 'भारत माता' कहते हैं।

हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने शनिवार को दावा किया कि ‘‘हिंदू’’ भौगौलिक पहचान है और हिमालय से हिंद महासागर के बीच रहने वाले सभी लोग हिंदू हैं।

केंद्रीय उपभोक्ता मामलों, खाद्य और जन वितरण तथा पर्यावरण राज्यमंत्री ने यह टिप्पणी ‘ डिजिटल हिंदू संगोष्ठी’ के 10वें संस्करण में की, जिसका आयोजन हैदराबाद में भारत नीति संगठन करता है। उन्होंने कहा, ‘‘कई विदेशी बुद्धिजीवी इस तथ्य से सहमत हैं कि हमारा देश ज्ञान की भूमि है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।’’

चौबे ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हिंदू एक जीवनशैली है और हमें ‘‘ हिंदू’’शब्द को कभी सीमाओं में सीमित नहीं करना चाहिए। हिंदू भौगोलिक पहचान है। सभी लोग, जो हिमालय से हिंद महासागर के भूभाग पर रहते हैं वे हिंदू हैं।’’

चौबे के अलावा, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरलीधर राव और पार्टी सांसद मनोज तिवारी इस कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम में चौबे ने कहा कि इस कार्यक्रम में उत्तर के साथ-साथ दक्षिणी राज्यों के लोगों की उपस्थिति देश की एकता और ताकत का प्रतीक है।

चौबे ने आगे कहा कि भारत जीवंत लोकतंत्र का एक उदाहरण है जिसे दुनिया ने स्वीकार किया है। हम अपने देश को अपनी मां मानते हैं और हम भारत को 'भारत माता' कहते हैं। यही बात हमें बाकियों से अलग करती है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

Web Title: hindu-a-geographical-identity-those-living-between-himalayas-and-indian-ocean-are-hindus-union minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे