लाइव न्यूज़ :

Hindi Diwas 2022: जानिए कब मनाया गया था पहला हिंदी दिवस, 14 सितंबर को ही इसे मनाने का क्यों लिया गया फैसला?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2022 15:34 IST

1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया।लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। 

Hindi Diwas: हिंदी उन भाषाओं में शुमार है जो दुनिया में सबसे ज्यादा बोली और समझी जाती हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी जनमानस की भाषा है और इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। गांधीजी ने मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सम्मेलन में कहा था- ''जैसे अंग्रेज मादरी जबान यानी अंग्रेजी में ही बोलते हैं और सर्वथा उसे ही व्यवहार में लाते हैं। वैसे ही मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि आप हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा बनाने का गौरव प्रदान करें। इसे राष्ट्र भाषा बनाकर हमें अपना  कर्तव्य पालन करना चाहिए।''

हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजभाषा का दर्जा दिया गया, लिहाजा इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। संविधान सभा ने देवनागरी लिपि वाली हिंदी के साथ ही अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया, लेकिन 1949 में आज ही के दिन संविधान सभा ने हिंदी को ही भारत की राजभाषा घोषित किया। हालांकि पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया।

हिंदी दिवस का इतिहास 

1947 में भारत के आजाद होने के बाद देश के सामने राजभाषा के चुनाव का बड़ा सवाल था क्योंकि भारत में सैकड़ों तरह की भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। संविधान सभा ने काफी मंथन के बाद देवनागरी लिपि में लिखी जानेवाली हिंदी को राष्ट्र के आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी।  भारत के संविधान में भाग 17 के अनुच्छेद 343 (1) में कहा गया है कि राष्ट्र की राज भाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन के महत्व देखते हुए हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाए जाने की घोषणा की। विश्व में हिंदी भाषी करीब 70 करोड़ लोग हैं। यह तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। 1.12 अरब बोलने वालों की संख्या के साथ अंग्रेजी पहले स्थान पर है।

हिंदी दिवस के अलावा विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है

गौरतलब है कि हिंदी दिवस के अलावा विश्व हिंदी दिवस भी मनाया जाता है। इसे 10 जनवरी को मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने साल 2006 में प्रति वर्ष 10 जनवरी को हिन्दी दिवस मनाने की घोषणा की थी। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ था। इसलिए इस दिन को विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था. 1975 के बाद से भारत के अलावा दूसरे देशों में भी विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाने लगा।  मॉरीशस, ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस जैसे देशों में भी हिंदी भाषा प्रेमी रहते हैं, इन देशों में हिंदी दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।

टॅग्स :हिन्दी दिवसहिन्दी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्रांति की भाषा: भगत सिंह और हिंदी का अद्भुत संबंध

भारततकनीक के जरिये मातृभाषाओं को बचाने की जरूरत

भारत‘कलम का कारवां’ आयोजन के जरिए जमशेदपुर में लेखकों की अनकही कहानियों को मंच देगा साहित्यसिंधिका 

भारत"हिंदी ने कई भाषाओं को निगला": तमिलनाडु विधाननसभा चुनाव से पहले उदयनिधि स्टालिन का बड़ा आरोप

भारतTamil Nadu: सीएम स्टालिन बोले- "तमिलनाडु में हिंदी के लिए न कभी जगह थी और न होगी"

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम