लाइव न्यूज़ :

हिमाचल विस सत्र: कांग्रेस सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के वेतन मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:37 IST

Open in App

शिमला, 11 दिसंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिसकर्मियों के वेतन की विसंगतियों के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा करने संबंधी विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जिसके बाद पार्टी सदस्यों ने शनिवार को सदन से बहिर्गमन किया।

धर्मशाला के तपोवन में शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस के कई अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार को स्थगन प्रस्ताव के लिए नोटिस दिया।

विधानसभा अध्यक्ष परमार ने कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने पहले ही इस संबंध में प्रश्न पूछे थे जो 13 दिसंबर को प्रश्नकाल के लिए सूचीबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि इस पर स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा की जरूरत है और इसकी अनुमति से इनकार कर दिया।

जब प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया गया तो कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और विधानसभा से बहिर्गमन किया।

बाद में, संसदीय मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पुलिसकर्मियों के लिए वेतन विसंगतियां कांग्रेस सरकार द्वारा 2015 में बनाई गई नीति के कारण पैदा हुई थीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इस मुद्दे को हल करने के तरीके खोजने के लिए पहले ही एक समिति का गठन कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा