लाइव न्यूज़ :

हिमाचल: कुल्लू हवाई अड्डे के पास मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों व जिला पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:16 IST

Open in App

शिमला, 23 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सुरक्षा कमियों और कुल्लू जिले के पुलिस कर्मियों के बीच बुधवार को भुंतर हवाई अड्डे के पास हाथापाई हुयी जिसमें एक पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भी शामिल थे।

सोशल मीडिया में सामने आए एक वीडियो में कुल्लू के एसपी गौरव सिंह एएसपी बृजेश सूद को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। सूद मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी हैं। इस पर मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) बलवंत सिंह ने एसपी को पीट दिया। वीडियो में जिला पुलिस के जवान पूछ रहे हैं कि एसपी को क्यों मारा गया।

शिमला में पुलिस मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना मुख्यमंत्री ठाकुर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की कुल्लू यात्रा के दौरान हुई। राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ने कहा कि इस घटना में शामिल तीन अधिकारियों को हटा दिया गया है और जांच पूरी होने तक उन्हें अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है।

डीजीपी ने बयान में कहा कि अब डीआईजी (सेंट्रल रेंज) मधुसूदन कुल्लू के एसपी का प्रभार संभालेंगे जबकि सूद की जगह एएसपी पुनीत रघु लेंगे।

खबरों के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों वहां जमा हो गए थे और वे गडकरी के समर्थन में नारे लगा रहे थे। एकत्र लोग गडकरी को प्रधानमंत्री बनाए जाने के समर्थन में नारे लगा रहे थे। इसी दौरान झड़प हुई। मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने वहां लोगों के एकत्र होने पर आपत्ति जताई।

इसी क्रम में जोरदार बहस के बाद कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने एएसपी बृजेश सूद को थप्पड़ मार दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'