लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश का टूरिस्ट स्पॉट मनाली भारी वर्षा और अचानक आई बाढ़ से हुआ तबाह

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 12, 2023 12:03 IST

हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश, अचानक आने वाले बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के जानेमाने टूरिस्ट स्पॉट मनाली में भारी नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देहिमाचल में हो रही भारी बारिश, अचानक बाढ़ और भूस्खलन से मनाली में भारी नुकसान पहुंचा हैअचानक आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे प्रभावित इलाकों में लोग फंसे गये हैंमूसलाधार वर्षा के कारण नेट कनेक्टिविटी, बिजली और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है

मनाली:हिमाचल प्रदेश में हो रही लगातार बारिश, अचानक आने वाले बाढ़ और भूस्खलन के कारण देश के जानेमाने टूरिस्ट स्पॉट मनाली में भारी नुकसान पहुंचा है। मौजूदा हालात की जानकारी देते हुए हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अचानक आई बाढ़ से राष्ट्रीय राजमार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और प्रभावित इलाकों में पानी एवं बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

मंत्री नेगी ने कहा, "मूसलाधार वर्षा के कारण मनाली अचानक आने वाले भयानक बाढ़ की चपेट में घिर गया, जिसके कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मनाली में घर, जमीन और बगीचे पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं और अचानक आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। पुल से सटा लिंक रोड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। कोई रास्ता नहीं बचा है। नेट कनेक्टिविटी, बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है और हम मनाली में फंसे हुए पर्यटकों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं।''

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मनाली में मौजूद पर्यटक लगातार हो रही बारिश के कारण बेहाल हैं। इलाके में बाढ़ के कारण इंटरनेट सेवाएं और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस संबंध में पंजाब के लुधियाना से आने वाली पर्यटक नेहा ने कहा, "हम घर जाना चाहते हैं। हमें रविवार को लौटने का कार्यक्रम था लेकिन बाढ़ के कारण हम फंस गए हैं।"

वहीं एक अन्य पर्यटक संजीव अरोड़ा ने कहा कि वे पिछले दो दिनों से वापस जाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन भारी बारिश के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम 5 जुलाई से यहां मनाली में हैं। मुख्य ट्रैक क्षतिग्रस्त है। हम पिछले दो दिनों से वापस जाने की कोशिश कर रहे हैं। इंटरनेट सेवाएं और बिजली आपूर्ति बाधित है।"

इस बीच हालात के बारे में हिमाचल मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि कसोल इलाके में फंसे लगभग 2000 लोगों को प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

हिमाचल सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "अब तक कुल्लू जिले के कसोल क्षेत्र में फंसे 2000 लोगों को निकाला जा चुका है। रास्ते में डनखरा नामक स्थान पर भारी भूस्खलन हुआ है और कसोल-भुंतर सड़क को साफ करने के लिए एक पोकलेन और दो मशीनें चौबीसों घंटे तैनात की गई हैं। जिला प्रशासन की एक टीम कसोल पहुंच गई है। अब तक मनाली से 2200 से अधिक वाहन कुल्लू से गुजर चुके हैं और रामशिला चौक पर उन्हें भोजन वितरित किया जा रहा है। स्थिति पर खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।"

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशमनालीबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?